फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   No cash in the bank, no ATM cash

बैंक में नगदी नहीं, एटीएम भी नो कैश

Wed, 14 Dec 2016 12:14 AM IST
उन्न्ााव
उन्न्ााव Updated Wed, 14 Dec 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
No cash in the bank, no ATM cash
एसबीआई मुख्य शाखा का एटीएम बंद होने के बाद मोबाइल वैन से कैश निकालने को लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
तीन दिन बैंक बंद होने के बाद मंगलवार को शटर खुले तो सुबह से ही लोगों की कतार लग गई। नियमों की बंदिश के बीच करेंसी की कमी ने 35 वें दिन भी लोगों को खूब परेशान किया।
विज्ञापन


मंगलवार को बैंकें खुलीं तो खाताधारक सर्दी में ठिठुरते हुए कैश की उम्मीद के साथ बैंक की कतारों में लग गए। बैंक के शटर खुलते ही पहले प्रवेश के लिए मारामारी मच गई। भीड़ को नियंत्रित करने में बैंक स्टाफ व गार्ड को काफी जद्दोजहद उठानी पड़ी। एसबीआई व पीएनबी में धक्कामुक्की के बीच खाताधारक बैंक परिसर में पहुंचते और 24 हजार रुपये का विड्राल भरने लगते। तभी एनाउंसमेंट होता कि चार से पांच हजार का ही भुगतान हो सकेगा। पीएनबी, एसबीआई के अलावा बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, इलाहाबाद बैंक, देना बैंक भी खाताधारकों को पांच हजार से अधिक का भुगतान नहीं कर सकीं। एटीएम कैशलेस होना लोगों के लिए खासा दिक्कत का सबब बना।
विज्ञापन



सेंट्रल बैंक में व्यापारी की चहलकदमी बनी चर्चा का केंद्र
उन्नाव। नोट की चोट के बाद से सेंट्रल बैंक में एक व्यापारी की हर रोज घंटों चहलकदमी से स्टाफ में कई तरह की चर्चाएं हैं। व्यापारी की इंट्री कैश केबिन के पीछे तक है। व्यापारी युवक की हर रोज मैनेजर के साथ घंटों गुफ्तगू होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटबंदी के बाद से व्यापारी, नेता बैंक मैनेजर से नजदीकियां बनाने में सक्रिय हो गए। ऐसा ही शहर के मोतीनगर स्थित सेंट्रल बैंक में है।  लगातार कैश की किल्लत से जूझ रही बैंक में एक पखवाड़े में कई बार हंगामा हुआ। सत्ता से जुड़े एक ठेकेदार व रियल स्टेट कारोबारी से बैंक मैनेजर पीएस भाटिया की तीखी बहस तक हो चुकी है। इन सबके बीच एक व्यापारी युवक की लगातार बैंक में घंटों उपस्थित व मैनेजर से दोस्ती स्टाफ को अखर रही है। व्यापारी की कैश काउंटर से लेकर अन्य काउंटर पर बे रोकटोक आवाजाही है। इसके अलावा मैनेजर केबिन में दोनों के बीच आपसी गुफ्तगू बैंक परिसर में कई तरह के सवाल खड़े कर रही है।



एसडीएम ने  सुनीं समस्याएं
सफीपुर। एसडीएम पूजा अग्निहोत्री ने क्षेत्र की पांच बैंकों का निरीक्षण किया। सभी बैंकों में कैश न होने की शिकायत मिली। शाखा प्रबंधकों से एसडीएम ने बात की तो उन्होंने  कैश न होने का दुखड़ा सुनाया। इस दौरान पीएनबी शाखा ऊगू में बुजुर्गों की बेतरतीब लाइन देख एसडीएम ने तत्काल मैनेजर को सीनियर सिटीजन की लाइन लगवाने का आदेश दिया।



नोटबंदी से परेशान खाताधारक
असोहा। पुरवा तहसील में नोटबंदी के बाद बैंकों में भीड़ की मारामारी थम नहीं रही है। मंगलवार की सुबह  काम धंधा छोड़कर लोग नगदी निकालने ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त पहुंचे तो पेंशनर्स से वेतनभोगी तक को बैंक ने दो से तीन हजार रुपये का भुगतान कर कैश न होने की बात कहकर हाथ खड़े कर दिए। यही हाल असोहा, कांथा, कालूखेड़ा, पुरवा, त्रिपुरारपुर समेत कई बैंकों का रहा। इसके अलावा एसडीएम राजमुनि यादव ने भी बैंकों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed