फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   No action taken against former minister of state, pleaded in SCST court

पूर्व राज्यमंत्री पर नहीं की कार्रवाई, एससीएसटी कोर्ट में गुहार

Thu, 03 Mar 2022 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
No action taken against former minister of state, pleaded in SCST court
उन्नाव। शहर की युवती की हत्या में नामजद सपा के पूर्व राज्यमंत्री के बेटे व उसके परिवार की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मृतका की मां ने आरोपी के बड़े भाई समेत अन्य को घटना में शामिल बता पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगा एससी-एसटी कोर्ट में अर्जी दी है। उसका आरोप है कि आरोपी सुलह की धमकी दे रहे हैं। अर्जी स्वीकार कर न्यायाधीश ने पुलिस से मामले में आख्या तलब की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के एक मोहल्ला की रहने वाली 22 वर्षीय युवती की 8 दिसंबर को अगवा कर सपा के पूर्व राज्यमंत्री के बेटे रजोल ने साथी सूरज के साथ हत्या की थी। दोनों ने शव को पिता के कब्बाखेड़ा स्थित आश्रम परिसर में एक गड्ढे में छिपा दिया था। 10 फरवरी को पुलिस ने शव बरामद किया था। मृतका की मां ने गुरुवार को एससी-एसटी कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया है। महिला का आरोप है कि उसकी पुत्री की हत्या में आरोपी रजोल का बड़ा भाई, कांशीराम कालोनी की एक महिला, एक प्रधान व एक अन्य के अलावा दिव्यानंद आश्रम के दो पुजारी व कर्मचारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

न्यायाधीश अहसानुल्लाह खान ने प्रार्थना पत्र स्वीकार कर पुलिस से आख्या मांगी है। वहीं मृतका की मां ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से बेटी की हत्या में शामिल अन्य आरोपियाें पर कार्रवाई की मांग की है। उसने कार्रवाई न होने पर डीएम कार्यालय में धरना प्रदर्शन करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed