फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   nirikshan,adg,mahila

कोतवाली का निरीक्षण करने पहुंचे एडीजी, महिला को मिला इंसाफ

Sat, 14 May 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
nirikshan,adg,mahila
कोतवाली में पुलिस का असलहा चेक करते एडीजी ब्रजभूषण सिंह। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। सर, मैं परिवार के साथ मुंबई में थी, इस बीच कुछ लोगों ने मेरी जमीन पर कब्जा कर निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया। उक्त बातें पुलिस अधिकारियों की भीड़ को चीरकर एडीजी ब्रजभूषण सिंह के सामने पहुंची गिरजाबाग निवासी सुरेंद्र की पत्नी गीता ने कही।
विज्ञापन

गीता की शिकायत सुनते ही एडीजी ने तत्काल ही फोर्स को मौके पर भेजा और निर्माण कार्य रुकवा दिया। एडीजी शुक्रवार को कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान भी जमीन कब्जे के लंबित मामलों की भरमार देख उन्होंने मातहतों को जमकर फटकारा।
विज्ञापन

उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस, मालखाना, शस्त्रागार समेत अन्य का निरीक्षण कर पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा बैठक की।
सुबह लगभग 10:30 बजे एडीजी ब्रजभूषण सिंह सदर कोतवाली पहुंचे। सलामी में गड़बड़ी पर दरोगा संतोष राय को कड़ी फटकार लगाई। शिकायत रजिस्टर में जमीन संबंधी शिकायतों को देख निस्तारण में तेजी लाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब पौने दो तक कोतवाली का निरीक्षण कर मेस, सीसीटीएनएस, हवालात, महिला बैरिक के अलावा मुंशियाना में अपराध रजिस्टर भी देखे। गीता के मामले में एडीजी ने दोनों पक्षों को कागजों के साथ समाधान दिवस में बुलाने के निर्देश दिए।
इसी कड़ी में अपराध समीक्षा बैठक व पुलिस लाइन का निरीक्षण भी किया। लाइन में पौधरोपण कर नवीनीकृत अपराध शाखा का शुभारंभ किया। कोतवाली के बाहर खड़ी गीता लोगों से यही कह रही थी कि यदि आज एडीजी न मिलते जमीन पर कब्जा हो ही जाता।
अपराध समीक्षा बैठक के दौरान एडीजी ने सभी थानाध्यक्षों से पिछले एक माह में हुए अपराध की प्रगति रिपोर्ट व गैंगस्टर, टॉप-टेन, हिस्ट्रशीटर के संबंध में जानकारी मांगी, लेकिन एसओ गंगाघाट ठीक से जानकारी न सके। इस पर एडीजी ने उन्हें फटकार लगाई। वहीं दही थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह को मारपीट में घायल युवक की मौत के मामले में फटकार लगाई। एसओ अचलगंज को भी एडीजी की फटकार का सामना करना पड़ा।
एडीजी ने शस्त्रों का रखरखाव दुरुस्त न देख नाराजगी जाहिर की। उन्होंने खुद शस्त्र को हाथ उठाकर चेक किया और गंदगी देख फटकार लगाई। कोतवाली की महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों का कार्य संतोषजनक मिलने पर एडीजी ने उन्हें पुरस्कृत करने की बात कही और एसपी से डेस्क पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों का नाम भेजने का निर्देश दिया।

- बढ़ते साइबर क्राइम चिंताजनक-एडीजी
एडीजी ने बताया कि पॉक्सो संबंधी अपराधों में 87 व महिला संबंधी मामलों में 177 लोगों को सजा कराई गई है। सभी थानाध्यक्षों को दो-दो महिला अपराधों में सफल पैरवी कर सजा कराने के निर्देश दिए गए है। बताया कि निरीक्षण के दौरान जिले में साइबर अपराध के मामलों में इजाफा मिला है। हालांकि इस माह 23 शिकायतों में 19 पीड़ितों का बैंक की मदद से धन वापस कराया गया। बताया कि जिले के सभी थानों में साइबर हेल्प डेस्क खोली गई है। इसमें तैनात पुलिस कर्मियों को बताया गया है कि वह अधिक से अधिक लोगों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed