{"_id":"672bbc126905b9e0240de5d6","slug":"nine-year-old-student-murdered-for-picking-up-bottle-from-junk-shop-unnao-news-c-221-1-uno1001-122259-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कबाड़ की दुकान से बोतल उठाने पर नौ साल के छात्र की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कबाड़ की दुकान से बोतल उठाने पर नौ साल के छात्र की हत्या
विज्ञापन
उन्नाव। पांच दिन से लापता बच्चे की पीटकर हत्या कर दी गई। शव घर से पांच सौ मीटर दूर सड़क किनारे कबाड़ की दुकान के पीछे झाड़ी में छिपा दिया गया। पुलिस ने गुमशुदगी के आधार पर परिजनों को बुलाया तब मृतक की पहचान हुई। पिता ने कबाड़ व्यापारी सहित चार पर हत्या का आरोप लगाया है। दो को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
सदर कोतवाली के मगरवारा निवासी राममोहन सिंह का नौ साल का बेटा अजय सिंह, परिषदीय स्कूल में कक्षा दो का छात्र था। वह दो नवंबर को शाम करीब तीन बजे घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी कहीं पता न चलने पर पिता ने सदर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तब से परिजन और पुलिस तलाश कर रहे थे।
बुधवार शाम करीब पांच घर से लगभग 500 मीटर दूर बैंक ऑफ इंडिया बैंक सामने कूड़ा फेंकने गए कुछ लोगों को तेज दुर्गंध आने पर शक हुआ। उन्होंने कबाड़ की दुकान के पीछे झाड़ी में बच्चे का शव देखा तो सनसनी फैल गई। कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार मिश्रा पहुंचे और पूर्व में दर्ज गुमशुदगी के आधार पर राममोहन व अन्य परिजनों को बुलाया तो उन्होंने शव की पहचान की।
विज्ञापन
पिता ने कबाड़ विक्रेता पर हत्या का शक जताया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बच्चा अक्सर खेल-खेल में कबाड़ की से बोतल उठा लेता था, इसपर दुकानदार ने उसके साथ पहले भी कई बार मारपीट की थी। पिता ने कबाड़ व्यापारी सहित चार लोगों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने दुकानदार को उठाकर पूछताछ की तो उसने पिटाई से मौत होने की बात स्वीकार की है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव की पहचान हो गई है। गुमशुदगी की एफआईआर में हत्या और शव छिपाने की धारा बढ़ाई जाएगी। घटना में कितने लोग शामिल रहे इसकी जांच चल रही है।