Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Nine more infected including health workers

Unnao News: स्वास्थ्य कर्मी समेत नौ और संक्रमित

Sat, 15 Apr 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sat, 15 Apr 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Nine more infected including health workers
उन्नाव। कोरोना संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को एक स्वास्थ्यकर्मी समेत 9 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी को घर में एकांतवास में रखा गया है। एक सप्ताह में 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।
विज्ञापन

जिले में एक नवंबर को कोरोना का पहला केस मिला था। उसके बाद से संख्या शून्य आ रही थी। एक सप्ताह से लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को बीएसएल लैब की आई रिपोर्ट में जिला अस्पताल के पैथोलॉजी में तैनात 31 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी, पीडी नगर निवासी अधेड़, सिकंदरपुर सरोसी निवासी 40 वर्षीय एक महिला, जग्गाखेड़ा निवासी दस साल का बच्चा, ऋषि नगर निवासी 11 वर्षीय बच्चा, गंजमुरादाबाद में 23 वर्षीय महिला संक्रमित मिले हैं। वहीं सफीपुर के सकहन निवासी 40 साल की महिला, जगदीशखेड़ा गांव की 24 वर्षीय युवती, बीघापुर में 31 वर्षीय युवक की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या 14 हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि आरटीपीसीआर की आई जांच रिपोर्ट में शुक्रवार को नौ कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। लोगों को कोरोना नियमों का पालन करना चाहिए। सार्वजनिक स्थलों पर बिना मास्क लगाए नहीं जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed