फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Nine month old girl died in road accident, couple injured

Unnao News: सड़क हादसे में नौ माह की बच्ची की मौत, दंपती घायल

Sat, 27 May 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sat, 27 May 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Nine month old girl died in road accident, couple injured
नवाबगंज (उन्नाव)। बीमार बच्ची को लेकर इलाज कराने जा रहे बाइक सवार दंपती को लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे में नौ माह की बच्ची की मौत हो गई। चालक लोडर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने अज्ञात चालक पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

माखी थानाक्षेत्र के गांव रायपुर गढ़ी निवासी फैक्टरी कर्मी अंकित सिंह (30) की नौ माह की बेटी अनामिका को कई दिन से बुखार आ रहा था। शुक्रवार को पत्नी शिवानी (28) के साथ, बच्ची को लखनऊ के एक डॉक्टर को दिखाकर दवा लेने जा रहा था। गांव से पांच किमी दूर पहुंचे थे तभी मुंशीगंज-धौकलखेड़ा मार्ग पर ओगरापुर गांव के पास तेज रफ्तार लोडर ने आगे निकलने की कोशिश में बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। तेज झटका लगने से शिवानी के हाथ से छूटकर गिरी अनामिका का सिर सड़क पर पड़े एक ईंट से टकरा गया। सिर और आंख में चोट लगने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दंपती को चोटें आईं। हादसे के बाद चालक लोडर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर राजाबाग चौकी इंचार्ज हरिशंकर सिंह पहुंचे और दंपती को पास के ही निजी अस्पताल में ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया। हादसे से आक्रोशित भीड़ चालक को पकड़ने की मांग पर अड़ गई। मामला बढ़ता देख माखी थाना पुलिस भी पहुंची। अजगैन कोतवाली प्रभारी वीके मिश्रा ने बताया कि पिता अंकित सिंह की तहरीर पर लोडर नंबर के आधार पर उसके अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इकलौती बेटी की मौत से बेहाल है मां
अंकित और शिवानी की शादी मई 2021 में हुई थी। अनामिका उनकी इकलौती बेटी थी। आंखों के सामने पलक झपकते ही बेटी की मौत से शिवानी बेहोश हो गई। वह अपनी चोटों और दर्द को भूल बेटी के शव को बार-बार सीने से लगाती रही। उसे विश्वास ही नहीं हो रहा था कि उसकी बेटी अब इस दुनिया में नहीं है। निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद शिवानी से लोगों ने परिवार के लोगों के साथ घर लौट जाने को कहा गया लेकिन वह तैयार नहीं हुई और बेटी के शव के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed