फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   NIA raises two youths from Nawabganj

एनआईए ने नवाबगंज से दो युवकों को उठाया

Sat, 25 Mar 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,उन्नाव
ब्यूरो, अमर उजाला,उन्नाव Updated Sat, 25 Mar 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
NIA raises two youths from Nawabganj
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

आतंकी गिरोह के खुलासे में जुटी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार रात नवाबगंज कस्बे से दो संदिग्धों को उठाया है। सूचना के बाद थाना पुलिस के अलावा स्थानीय खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गईं। हालांकि स्थानीय लोग मामले को लेकर चुप्पी साधे हैं।

विज्ञापन


कानपुर व आसपास के जिलों में कई स्थानों पर छापा मारने और आतंकी संगठनों से जुड़े होने के शक में कुछ युवकों को हिरासत में लेने के बाद एनआईए की टीम ने गुरुवार रात नवाबगंज पहुंची। टीम ने मस्जिद वाली गली में एक घर से दो युवकों को उठाया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक पखवारे भर यहां से रह रहे थे। स्थानीय न होने से लोगों से ज्यादा मिलना जुलना नहीं था। टीम रात में ही दोनों को लेकर चली गई। शुक्रवार सुबह मामला चर्चा में आया तो सनसनी फैल गई। हालांकि अजगैन थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने जानकारी से इनकार किया है। जबकि खुफिया विभाग के अधिकारियों ने जानकारी करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed