{"_id":"6591a60feb11c77f35026c67","slug":"new-year-was-celebrated-amidst-excitement-and-enthusiasm-unnao-news-c-221-1-sknp1055-7977-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: उत्साह व उमंग के बीच हुआ नए साल का अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: उत्साह व उमंग के बीच हुआ नए साल का अभिनंदन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। नए साल के स्वागत को लेकर लोगों में जमकर उल्लास देखा गया। इसके लिए दिन भर तैयारियां चलती रहीं। होटल, रेस्टारेंट में सजावट की गई। केक व गिफ्ट की खूब खरीदारी हुई। पार्कों और पर्यटन स्थलों पर भी भीड़ रही। सबसे ज्यादा उत्साह युवाओं में दिखा। कई जगह डीजे और डांस भी हुआ। रात के 12 बजते ही लोगों ने केक काटा, आतिशबाजी छुड़ाई और एक दूसरे को नए साल की बधाई दी।
वर्ष 2023 की विदाई और नव वर्ष 2024 की अगवानी के लिए लोगों ने अपने-अपने अंदाज में तैयारी की। किसी ने केक खरीदा तो किसी ने गिफ्ट। शहर के वीडी मार्केट में गिफ्ट की दुकानों में विभिन्न प्रकार के उपहार व बेकरी में केक खरीदने वालों की भीड़ रही। होटलों और रेस्टोरेंट संचालकों ने भी नए वर्ष को लेकर काफी तैयारियां की। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न प्रकार के पैकेज रखे। युवाओं को लुभाने के लिए सेल्फी प्वाइंट भी बनाए। डीजे पर खूब थिरके और रात के 12 बजते ही केट काटा और एक दूसरे को खिलाकर नए साल की बधाई दी।
--
खूब बिके गुलाब और बुके
फूलों की दुकानों पर भी खरीदारों की खासी भीड़ रही। आम दिनों में 10-15 रुपये प्रति कली बिकने वाला गुलाब 50 रुपये तक बिका। बुके की भी बिक्री खूब हुई। लोगों ने नए साल की एक दूसरे को बुके देकर शुभकामनाएं दीं तो वहीं कुछ ने साल के पहले दिन सोमवार के लिए एक दिन पहले से ही बुके, फूल और गिफ्ट खरीदे।
विज्ञापन
-- -- -- -
गुलजार रहा पक्षी विहार
कुछ लोगों ने 2023 के आखिरी दिन को भी उल्लास के साथ विदा किया। किसी ने परिवार सहित पक्षी विहार का भ्रमण किया। रविवार को छुट्टी और साल 2023 का आखिरी दिन होने से पक्षी विहार में अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा रौनक रही। लोगों ने परिवार और दोस्तों के साथ पक्षी विहार का भ्रमण किया और यहां साइबेरियन पक्षियों को देखा। झूलों और प्राकृतिक वातावरण के लुत्फ के बीच पुराने साल को विदा किया।
--
मुस्तैद रही पुलिस
नए साल के उल्लास में कहीं विवाद या अनहोनी न हो इसके लिए पुलिस भी चौकन्ना रही एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना के निर्देश पर सभी सीओ और एसओ ने क्षेत्र में पैदल गश्त की और लोगों से उल्लास और उत्साह के मौके को एक-दूसरे के साथ मिलजुलकर मनाने की अपील की। पुलिस सोशल मीडिया पर नजर बनाए रही। हादसों के खतरे को देखते हुए हाईवे के होटल-ढाबों पर पुलिस देर रात तक गश्त करती रही।