{"_id":"66b9146fe02c2cda580a5d54","slug":"new-bridges-will-be-built-by-demolishing-four-dilapidated-mini-bridges-unnao-news-c-221-1-sknp1054-118305-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: जर्जर चार लघु सेतुओं को तोड़कर बनेंगे नए पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: जर्जर चार लघु सेतुओं को तोड़कर बनेंगे नए पुल
विज्ञापन
उन्नाव। अनुपयोगी घोषित किए गए 50 साल पुराने चार लघु सेतुओं के नवनिर्माण के लिए 3.76 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। पीडब्ल्यूडी को इस माह के अंत तक बजट मिलने की उम्मीद है।
पिछले दिनों प्रदेश सरकार के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी ने जनपद में पांच दशक से अधिक पुराने पुलों की जांच कराई थी। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय व निर्माण खंड की ओर से कराई गई जांच में चार पुल काफी जर्जर हालत में मिले थे। इस कारण वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंधित लगा दिया गया था। वाहनों को रोकने के लिए हाईट गेज के साथ पुल के करीब 20 मीटर पहले मिट्टी व ईंट की दीवार खड़ी कर दी गई।
उधर, शासन के निर्देश पर इन पुलों के नवनिर्माण के लिए इंजीनियरों के माध्यम से प्रस्ताव तैयार कराया गया। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशाषी अभियंता हरदयाल अहिरवार ने बताया कि शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। जल्द बजट मिलने की उम्मीद है। धनराशि जारी होते ही इन पुलों को तोड़कर उनके स्थान पर नए सेतुओं का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
इन पुलों का होगा नवनिर्माण
1-मंगतखेड़ा कांथा सोहरामऊ मार्ग का पुल।
2-हिलौली भवानीगंज पिपरी जोरावरगंज से दिरगजखेड़ा संपर्क मार्ग पर का पुल।
3-पुरवा बीघापुर मार्ग का पुल।
4-बरबटपुर से राजेपुर पतारी संपर्क मार्ग पर शारदा नहर का लघु सेतु।