{"_id":"66cccf61c900d2d3e50bc614","slug":"neighbor-beats-pregnant-woman-and-her-mother-after-goat-goes-on-roof-unnao-news-c-221-1-uno1001-118877-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: छत पर बकरी जाने पर पड़ोसी ने गर्भवती व उसकी मां को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: छत पर बकरी जाने पर पड़ोसी ने गर्भवती व उसकी मां को पीटा
विज्ञापन
सफीपुर। असीवन के अच्छेपुर किरमली गांव में छत पर बकरी जाने के विवाद में पड़ोसी ने महिला और उसकी गर्भवती बेटी को पीट दिया। दोनों को मियागंज स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
अजगैन कोतवाली के जनसार गांव निवासी सुलोचना पत्नी अनुराग ने आसीवन थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि रक्षाबंधन पर वह अच्छेपुर किरमिली गांव स्थित मायके आई थी। 25 अगस्त की शाम पड़ोसी जीतेंद्र के घर की छत पर बकरी चली गई थी। इससे नाराज होकर जितेंद्र व उसके भाई बलवंत ने परिवार के पांच लोगों के साथ मिलकर उसे और मां मुन्नी देवी को पीटा।
पीड़िता के मुताबिक, वह सात माह की गर्भवती है और हमलावरों ने उसके पेट पर भी लात-घूंसे मारे। अनुराग ने बताया कि दोनों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
महिला को पीटा, दो पर रिपोर्ट
चकलवंशी। माखी थानाक्षेत्र के करीमाबाद निवासी मनोज की पत्नी सरस्वती ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि गांव का सरजू और उसका भाई प्रकाश रास्ते पर गंदगी फैला देता है। सफाई करने के लिए कहने पर अभद्रता करते हैं। सोमवार को इसी बात को लेकर कहासुनी हुई। दोनों आरोपियों ने मिलकर उसे पीट दिया। थानाध्यक्ष संदीप मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
औरास। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने शिवदीनखेड़ा निवासी सचिन (19) पर 20 नवंबर 2023 को दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब से सचिन फरार था। सोमवार को इनायतपुर बर्रा चौराहे के पास से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अश्वनी मिश्र ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है। (संवाद)