फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Neighbor attacks middle aged man with brick, dies

Unnao News: पड़ोसी ने अधेड़ पर ईंट से किया हमला, मौत

Mon, 28 Oct 2024 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 28 Oct 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Neighbor attacks middle aged man with brick, dies
फोटो नंबर-19-मुंशीलाल (फाइल फोटो) स्रोत: परिजन
विज्ञापन

फोटो नंबर-20- सीएचसी में बिलखती पत्नी गुट्टी व परिजन। संवाद

क्रासर----------
पड़ोसी के अलावा तीन-चार साथी भी घटना में शामिल होने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बेहटा मुजावर। नशे में धुत पड़ोसी ने अधेड़ के सिर पर ईंट से हमला कर घायल कर दिया। परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे जहां मृत घोषित कर दिया गया। परिजन पड़ोसी और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के तकिया निगोही गांव निवासी मुंशीलाल (45) राजमिस्त्री था। रविवार शाम मोहल्ले में ही पप्पू रैदास व उसके कुछ साथी नशे में थे। इसी दौरान पप्पू, अपने बेटे से मारपीट करने लगा। यह देख मुंशीलाल बीच-बचाव करने पहुंचा तो पप्पू ने उस पर भी ईंट से हमला कर दिया। परिजन बांगरमऊ सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी का आरोप है कि पड़ोसी पप्पू और उसके तीन-चार साथियों ने मिलकर हत्या की है।
विज्ञापन

बांगरमऊ सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। अभी कोई तहरीर नहीं दी है। जांच में सामने आया है कि पप्पू ने कुछ दिन पहले जमीन बेची थी और पैसे शराब में उड़ा रहा है। इसे लेकर पप्पू और उसके बेटे में विवाद हो रहा था। आज वह बेटे को मार रहा तो बीच बचाव करने मुंशीलाल पहुंचा, जिस पर पप्पू ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed