फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Negligence in issuing copy of birth, death and family register

जन्म, मृत्यु और परिवार रजिस्टर की नकल जारी करने में लापरवाही

Mon, 21 Oct 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Negligence in issuing copy of birth, death and family register
उन्नाव। ब्लाकों में तैनात सहायक विकास अधिकारी पंचायत (एडीओ) की लापरवाह कार्यशैली से जन्म-मृत्यु और परिवार रजिस्टर की नकल समय से जारी नहीं हो पा रही है। आवेदक ब्लाक से लेकर कामन सर्विस सेंटरों के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

आवेदक को जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए आनलाइन आवेदन करना होता है। इसके बाद आवेदन संबंधित पंचायत सचिव के पोर्टल पर चला जाता है। सचिव की रिपोर्ट लगने के बाद ब्लाक में तैनात एडीओ पंचायत प्रमाणपत्र जारी करते हैं। मौजूदा समय में करीब 2300 आवेदन ब्लाकों में डंप पड़े हुए हैं। इनमें परिवार रजिस्टर की नकल के भी आवेदन शामिल हैं। 115 आवेदन ऐसे हैं जिन्हें एक माह से अधिक समय बीत चुका है लेकिन अभी तक प्रमाणपत्र जारी नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

वहीं 1125 आवेदन 15 दिन से डंप पड़े हुए हैं। नियमानुसार 7 दिन में प्रमाणपत्र जारी हो जाने चाहिए लेकिन एडीओ पंचायत इसमें लापरवाही बरत रहे हैं। आवेदन करने वाले लोग सीएससी जाते हैं तो वह ब्लाक जाने की सलाह देते हैं। जब ब्लाक पहुंचते हैं तो एडीओ पंचायत रिपोर्ट लगा देने की झूठी जानकारी देकर फिर सीएससी भेज जाते हैं। मुख्य विकास अधिकारी प्रेमरंजन सिंह ने बताया कि अभी तक मामला जानकारी में नहीं था। जल्द ही एडीओ पंचायत की बैठक बुलाकर इसकी जानकारी करूंगा। जिस स्तर पर लापरवाही सामने आएगी तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed