{"_id":"b2bd5225593dee7a3c7f68d8ee9b092f","slug":"navratri-tomaro-temples-and-houses-preparations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र कल से, मंदिरों व घरों में तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र कल से, मंदिरों व घरों में तैयारियां शुरू
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Mon, 12 Oct 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदीय नवरात्र के आगमन को लेकर रविवार को माता के मंदिरों सहित घरों में भी लोगों ने साफ-सफाई शुरू कर दी। शहर के प्रमुख मंदिरों सहित क्षेत्र के मंदिरों में भी नवरात्र को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। महिलाओं ने घरों में मातारानी के पूजन को लेकर कलश स्थापना करने के लिए बाजारों में पहुंचकर खरीददारी की।
वहीं नगर पालिका द्वारा मंदिरों को जाने वाले रास्तों पर अभी तक सफाई नहीं करवाई है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
मंगलवार से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे हैं। इसके मद्देनजर माता के उपासकों ने पूजा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
रविवार को शहर के बड़ा चौराहा स्थित दुर्गा मंदिर, पौराणिक कल्याणी मंदिर, आवास विकास स्थित दुर्गा मंदिर, कालेज रोड स्थित गायत्री मंदिर, बाईपास के अन्नपूर्णा धाम सहित अन्य मंदिरों में माता के पूजन को लेकर भक्तों ने साफ-सफाई की।
वहीं देवी मंदिरों को जाने वाले रास्तों पर अभी तक पालिका प्रशासन द्वारा सफाई की शुरुआत नहीं की गई है। बीते नवरात्रों में इस त्योहार से पूर्व ही देवी मंदिरों के रास्तों की साफ-सफाई करवा दी जाती थी, लेकिन इस बार अभी तक पालिका प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन
इस वजह से शहर के कई मंदिरों के रास्तों पर भीषण गंदगी का अंबार है। इससे नवरात्र में आने-जाने वाले भक्तों को इस गंदगी से ही आने-जाने को मजबूर होना पड़ सकता है।
विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते मंदिरों में रमा शंकर त्रिपाठी, अरुण कुमार बाजपेई, प्रेम शंकर वर्मा, मान सिह, पंडित शिवम शुक्ला, पंडित देव शंकर शुक्ला, अनिल शुक्ला आदि भक्तों ने कल्याणी मंदिर में साफ-सफाई की।
वहीं इस संबंध में नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी रोली गुप्ता ने कहा कि शहर के सभी देवी मंदिरों के रास्तों की सफाई निर्देश दे दिए गए हैं। कुछ स्थानों पर सफाई कार्य शुरू करवा दिया गया है। नवरात्र से एक दिन पूर्व सभी मंदिरों में सफाई करवा दी जाएगी।