फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   navratra

नवरात्र के पहले दिन दर्शन को उमड़े भक्त

Sat, 21 Mar 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 21 Mar 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
navratra

उन्नाव/शुक्लागंज। नवरात्र के पर्व के पहले दिन शनिवार को देवी मंदिरों में मां के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। माता रानी के दर्शनों के लिए देवी मंदिरों में भक्तों की कतारें लगी रहीं।

विज्ञापन


मंदिरों के पट रात तक खुले रहे। भक्तों ने घरों में भी कलश स्थापना के बाद मां दुर्गा सप्तशती का पाठकर मां को प्रसन्न किया। संकीर्तन मंडलियों ने कई मंदिरों में भक्ति संगीत के कार्यक्रम किए।
विज्ञापन


चैत्र नवरात्र के पहले दिन शनिवार को भक्तों ने मां के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा अर्चना की। शहर के बड़े दुर्गा मंदिर, प्रमुख कल्याणी देवी मंदिर, बाईपास स्थित पूर्णादेवी धाम सहित ग्रामीण अंचलों में स्थित देवी मंदिरों के पट पूजन अर्चन के बाद भोर पहर ही खोल दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर में भीड़ काफी बढ़ गई जिससे श्रद्धालुओं को मां के दर्शन के लिए लाइन लगानी पड़ी। मंदिर परिसर ‘चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है’ और ‘या देवी सर्वभूतेषु देवी रूपेण संस्थिता’ आदि भजनों व मंत्रों से गुंजायमान होते रहे। भक्तों ने मातारानी को चुनरी, फल-फूल, नारियल व मेवे आदि अन्य सामग्री चढ़ाकर आराधना की।

वहीं भक्तों ने अपने-अपने घरों में भी कलश स्थापना कर दिव्य ज्योति जलाई और माता के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की। देरशाम मंदिरों व घरों में महिलाओं ने देवी मां के भजन कीर्तन किए। नवरात्र के पहले दिन से ही भक्तों ने उपवास भी शुरू कर दिए।


शुक्लागंज संवाददाता के अनुसार, नवरात्र के पहले दिन लोगों ने कलश स्थापित कर मां शैल पुत्री की पूजा अर्चना कर व्रत प्रारंभ किया। पर्व के चलते लोगों ने शनिवार सुबह गंगा स्नान भी किया। नगर के राजधानी मार्ग स्थित बड़ी दुर्गा माता मंदिर परिसर में भक्तों की खासी भीड़ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed