फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   National Lok Adalat, 45306 cases disposed in a day

Unnao News: राष्ट्रीय लोक अदालत, एक दिन में निस्तारित हुए 45306 मामले

Mon, 22 May 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 22 May 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
National Lok Adalat, 45306 cases disposed in a day
फोटो-25, 26
विज्ञापन

-59 वैवाहिक व बैंक रिकवरी के 813 वादों के निस्तारण में तय हुई 5.31 करोड़ की धनराशि अदायगी
-मोटर दुर्घटना प्रतिकर के 52 वादों में 3.14 करोड़ का प्रतिकर लगा, कई अन्य मामले भी हुए निस्तारित
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। राष्ट्रीय लोक अदालत में 45306 वाद निस्तारित हुए। इसमें वैवाहिक, बैंक रिकवरी, मोटर दुर्घटना, विविध दीवानी, राजस्व आदि वादों के निस्तारण में आठ करोड़ से अधिक का प्रतिकर अवार्ड किया गया।
रविवार सुबह 10 बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष व जिला जज प्रतिमा श्रीवास्तव ने जनपद न्यायालय में दीप प्रज्जवलित करके राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया। जनपद न्यायालय के विभिन्न न्यायालयों के न्यायिक अधिकारियों द्वारा मोटर दुर्घटना प्रतिकर के 52 सहित अन्य वादों में 3.13 करोड़ का प्रतिकर अवार्ड किया गया। वैवाहिक के 59 और बैंक रिकवरी के 813 वादों के निस्तारण में 5.31 करोड़ की धनराशि अदायगी के लिए तय की गई। इसके अलावा विविध दीवानी के 44, आपराधिक शमनीय के 3784 एवं 46 अन्य वाद का निस्तारण किया गया। राजस्व के 28118 तथा अन्य प्रि-लिटिगेशन के नौ वाद निस्तारित हुए। ई-चालानी यातायात के 67 वादों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

अन्य प्रि-लिटीगेशन बिजली से संबंधित वादों के 11302 मामलों का निस्तारण किया गया। परिवार न्यायालय द्वारा प्रि-लिटिगेशन स्तर के पांच वैवाहिक वाद का निस्तारण किया गया। अपर जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव चार प्रि-लिटिगेशन वाद निस्तारित किए गए। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय जैगमउद्दीन, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना अधिकरण विवेक त्रिपाठी, राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी अनिल कुमार सेठ सहित अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट...
दिसंबर 2021 के पहले के बाइक व कार के चालान वापस होंगे
सरकार के आदेश पर दिसंबर 2021 के पहले के बाइक या कार के चालान वापस होंगे। उन पर कोई जुर्माना नहीं देना पड़ेगा। यह स्वत: समाप्त किए जाएंगे। इस आदेश के तहत दिसंबर 2021 के पूर्व के चलानी का निस्तारण न्यायालय द्वारा नहीं किया गया। वहीं पूर्व में जानकारी न होने से दूरदराज से आने वाले वादकारियों का परेशानी हुई। हालांकि बाद में जुर्माना न पडऩे की जानकारी से चेहरे पर खुशी भी उभर आई।
---
केस-1
माखी की सोनी की शादी देवेंद्र के साथ 19 जून 2020 को हुई थी। शादी के बाद से ही पति पत्नी के बीच में आपसी विवाद हो गया था। जिसमें सोनी ने प्रधान न्यायाधीश के यहां गुजारा का मुकदमा 5 नवंबर 2020 को दाखिल किया था। तबसे न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन चल रहा था। रविवार को दोनों में आपसी सहमति बन गई और न्यायालय द्वारा उन्हें राजी खुशी के साथ विदा किया गया।

केस-2
कंजौरा के अरविंद कुमार का विवाह हसनगंज की निशा के साथ चार मई 2022 को हुआ था। कुछ समय बाद पति पत्नी में आपसी विवाद हो गया। नाराजगी में निशा उसी समय से अपने पिता के घर रह रही थी। 18 सितंबर 2022 को अरविंद कुमार ने एक विदाई का मुकदमा न्यायालय में दाखिल किया था किंतु नाते रिश्तेदारों के बीच पडऩे से विवाद खत्म हो गया और दोनों में साथ रहने के लिए समझौता हो गया। जिस पर न्यायालय ने दोनों को सुलह के अधार पर साथ रहने का आदेश दिया और दोनों को बतौर पति पत्नी विदा कराया।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed