फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   NAHAI gave notice to 100 establishment operators

एनएएचएआई ने 100 प्रतिष्ठान संचालकों को थमाया नोटिस

Thu, 03 Mar 2022 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
NAHAI gave notice to 100 establishment operators
नवाबगंज (उन्नाव)। जिले में बेतहाशा सड़क हादसों पर खबर प्रकाशित होने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने हाईवे के दोनों तरफ अतिक्रमण करने वाले करीब 100 प्रतिष्ठान संचालकों को नोटिस दी है। चेतावनी दी है कि 15 दिन में अतिक्रमण न हटाने पर बुलडोजर चलाया जाएगा। इसका खर्च भी संबंधित प्रतिष्ठान से वसूला जाएगा।
विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सड़क के दोनों तरफ अधिकांश हिस्से में होटल, ढाबा, पेट्रोल पंप संचालकों व अन्य प्रतिष्ठानों ने सड़क तक अतिक्रमण कर रखा है। इससे अक्सर हादसे होते हैं और जाम की समस्या बनी रहती है। प्रतिष्ठानों के बाहर अवैध पार्किंग भी हादसों की वजह बनती है। ढाबों और रेस्टोरेंट के सामने सर्विसलेन पर संचालकों ने वाहन पार्किंग बनाकर कब्जा कर रखा है। कई ने अस्थायी दुकान के साथ गैराज तक बना लिए हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को हाईवे रेस्क्यू टीम इंचार्ज रवि राय ने एनएचएआई की ओर से जारी पत्र के आधार पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को नोटिस दिया। रवि राय ने बताया कि बनी से उन्नाव बाईपास तक 35 किलोमीटर में हाईवे की सड़क पर डिवाइडर से 18 मीटर में कोई स्थायी या अस्थायी अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। बताया कि नोटिस दिया गया है। 10 मार्च तक अतिक्रमण न हटाने पर एनएचएआई की ओर से हटाया जाएगा। इसमें जो भी व्यय आएगा उसे अतिक्रमण करने वालों से वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात दिन में हाईवे पर सुहाने सफर का दावा
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे के क्षतिग्रस्त हिस्से में गुरुवार को हाईवे की इंजीनियरिंग टीम ने निर्माण कार्य तेज किया। अधिकारियों का दावा है कि सात दिन में हाईवे का सफर सुगम हो जाएगा।

लखनऊ-कानपुर हाईवे के 65 किलोमीटर के हिस्से में 225 गड्ढें हैं। इनसे कई वाहन सवार गिरकर चुटहिल हो चुके हैं। मामले की खबर अमर उजाला ने एक फरवरी के अंक मे प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद अधिकारियों ने पांच फरवरी से हाईवे दुरुस्त कराने के कार्य शुरू किया। शुरुआती दौर में हाईवे टीम ने पैच वर्क कर जिम्मेदारी से इतिश्री कर ली। मगर कुछ ही दिनों में जब पैच उखड़ने लगे तो हाईवे पहले जैसा फिर क्षतिग्रस्त हो गया। इंजीनियर शिशिर श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को बशीरतगंज मुर्तजानगर नहर के पास कार्य हुआ है। सात दिनों के अंदर पूरे हाईवे को दुरुस्त कर दिया जाएगा। वहीं कार्यों का निरीक्षण करने पीएनसी के अधिकारी संजय श्रीवास्तव भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed