{"_id":"63c83f16ba4e8a5ef1195962","slug":"na-unnao-news-c-12-1-47999-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत
Thu, 19 Jan 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्नाव जिले में खेत में पानी लगाने के लिए जीन (पाइप) लेने गए किसान की साइकिल में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह सड़क किनारे खंती में भरे पानी में गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घर से 300 मीटर दूर घटनास्थल होने से लोगों ने सूचना परिजनों को दी। पत्नी और अन्य परिजनों के पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
मौरावां थानाक्षेत्र के गांव उन्नतखेड़ा निवासी बिल्लेश्वर लोधी (55) किसान था। खेत में पानी लगाने के लिए वह मंगलवार शाम को साइकिल से जीन लेने जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह साइकिल समेत सड़क किनारे पानी भरी खंती में गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी ग्रामीणों ने परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने जांच कर शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक की पत्नी फूलमती और पांच बच्चों में बुद्धिलाल, राजू, संजय, संतोष, दीपक और बेटी पूजा बेहाल हैं। थानाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने बताया किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन