फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   n the sent sample 26 report negative

जांच के लिए भेजे गए सैंपल में 26 की रिपोर्ट निगेटिव

Sat, 25 Apr 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
n the sent sample 26 report negative
नवाबगंज(उन्नाव)। जिला अस्पताल व सोहरामऊ के सरस्वती मेडिकल कॉलेज से दो दिन पहले लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजे गए 26 सैंपलों में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसमें दोबारा जांच कराने वालों में सात जमाती शामिल हैं। शुक्रवार को जांच के लिए 19 नए सैंपल लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजे गए।
विज्ञापन

दूसरे राज्यों व जिलों से आए लोगों को सर्दी, जुकाम व बुखार के साथ जमातियों में शामिल लोगों में औरास के मैनीभावाखेड़ा का 1, गोसाईंखेड़ा 1, पुरवा 1, असोहा के 5, कानपुर 1, शहर के सादुल्लापुर के 2, अजगैन 1, बांगरमऊ 1, मौरावां 6, सफीपुर 5, व पाटन के 1 युवक का सैंपल 22 अप्रैल को जांच के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजे गए थे। इसमें 25 सैंपल सरस्वती मेडिकल कॉलेज जिसमें दोबारा जांच कराने वाले में 7 जमाती शािमल हैं। वहीं, एक सैंपल जिला अस्पताल से भेजा गया था। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। संक्रामक रोग प्रभारी डॉ. आरएस मिश्रा ने बताया कि रायबरेली के बछरावां में पहली बार रिपोर्ट निगेटिव दोबारा में पॉजिटिव आने के बाद एहतियात के तौर पर 7 जमातियों की जांच दोबारा कराई गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। शुक्रवार को जिला अस्पताल से 5 और सरस्वती मेडिकल कॉलेज से 14 सैंपल जांच के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजे गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल व सरस्वती मेडिकल कॉलेज में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में 84 लोग आइसोलेट हैं। संक्रामक रोग प्रभारी डॉ. आरएस मिश्रा ने बताया कि सरस्वती मेडिकल कॉलेज के क्वारंटीन वार्ड से 14 लोगों के रुकने का समय पूरा होने पर उन्हें घर भेज दिया गया है। 78 लोग अभी क्वारंटीन हैं। वहीं, कानपुर से सिद्धार्थनगर पैदल जा रहे 12 लोगों को बारासगवर थानाध्यक्ष मुकेश वर्मा ने बक्सर पर उन्हें रोका और जांच कराई। हल्का बुखार होने पर ऊंचगांव स्थित प्राथमिक स्कूल में 14 दिन के लिए क्वारंटीन कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed