फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   muslim festival urs started

हजरत गुदड़ी हक शाह बाबा का उर्स शुरू

Sat, 03 Dec 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Sat, 03 Dec 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
muslim festival urs started
muslim at urs - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

उर्स की शुुरुआत बाबा गुदड़ी हक शाह रह. की दरगाह परिसर स्थित मस्जिद में शुक्रवार फज्र(भोर पहर) की नमाज के बाद तिलावत (पाठ) के साथ शुरू हुआ। दूर दूर से आए हाफिज और जायरीन ने कलामे पाक का पाठ कर बाबा की खिदमत में नजराना पेश किया। हाफिज यासीन, हाफिज शाह आलम, हाफिज ताज आलम ने नजर व फातिहा पेश की। दरगाह के सज्जादाशीन हजरत अनवर रहमान जीलानी की सरपरस्ती में दुआए खैर की गई। इसके बाद बाबा हजरत गुदड़ी हक शाह और उनके जांनशीन हजरत मोतीउर्रहमान सफवी उर्फ पुत्तन मियां   की मजार पर अकीदतमंदों ने इत्र, गुल और चादरपोशी कर दुआ मांगी। नायब सज्जादा हजरत जैद रहमान सफवी, हजरत शुजाउर्रहमान सफवी, हजरत फैसल रहमान सफवी और हजरत सैफ रहमान सफवी ने बाबा की मजार पर आने वाले अकीदतमंदों का स्वागत किया और उनके हक में दुआए खैर की। फातिहा ख्वानी के बाद अकीदतमंदों को सज्जादागा ने खुद अपने हाथों से  शीरीनी (प्रसाद) बांटा। उर्स इंतजामिया के सहैल अहमद हक्कनी फनाई ने बताया कि शुक्रवार रात ईद मिलादुन्नीब का कार्यक्रम होगा, शनिवार को तिलावत और मजार की जियारत के बाद रात में गागर का जुलूस निकलेगा। रात भर महफिले समा होगा जिसमें मशहूर कव्वाल अपने कलाम पेश करेंगे। रविवार दोपहर बाद कुल की फातिहा और दुआए खैर के साथ उर्स संपन्न होगा। शुक्रवार को कार्यक्रम में मो. आमिर, मो. मखदूम, मोबीन नंबरदार, शब्बन, फारूख उर्फ मुन्ना, पोलू कुरैशी, जगदीश यादव, संतराम यादव, राम प्रसाद यादव, हाजी अनीस, तय्यब, शब्बीर शाह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed