फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Murder report filed after five hours of uproar

पांच घंटे हंगामे के बाद हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Tue, 22 Dec 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Murder report filed after five hours of uproar
शव लेकर एसपी कार्यालय जा रहे परिजनों व ग्रामीणों को रोकती अजगैन पुलिस। - फोटो : UNNAO
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नवाबगंज। एक गांव में हुई प्रेमी युगल की मौत की घटना पर मृत किशोर के परिजनों ने मृत किशोरी के परिजनों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए दो सैकड़ा ग्रामीणों के साथ परिजन शव लेकर एसपी कार्यालय के लिए निकल पड़े। पुलिस ने अजगैन-मोहान मार्ग पर उन्हें रास्ते में रोक लिया। इस दौरान पुलिस से परिजनों की नोकझोंक और धक्कामुक्की हुई। पांच घंटे हंगामा चला। मोहान विधायक के हस्तक्षेप व आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने पर परिजन शांत हुए। पुलिस की मौजूदगी में दोनों के शवों का अलग अलग स्थानों पर अंतिम संस्कार किया गया।
सोमवार को एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोर का शव उसके घर से 150 मीटर दूर हम उम्र प्रेमिका के घर मिला था। किशोर के परिजनों द्वारा हंगामा करने पर किशोरी ने अपने घर के अंदर फंदे से लटककर जान दे दी थी। मृत किशोर के परिजनों ने किशोरी के परिजनों पर हत्या का आरोप लगा पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी (हैंगिंग) से मौत की पुष्टि व प्रेमी-प्रेमिका के शरीर पर चोटों के निशान मिलने से मंगलवार सुबह किशोर के परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजन व दो सैकड़ा ग्रामीण तीन ट्रैक्टर-ट्राली से शव लेकर एसपी कार्यालय के लिए निकले। एसओ संतोष सिंह ने पुलिस बल के दोपहर एक बजे अजगैन बाजार रेलवे क्रासिंग पर ट्रैक्टरों को रोक लिया। इससे परिजनों व ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजन शव लेकर पैदल ही वहां से चल पड़े। लखनऊ-कानपुर हाईवे से दो सौ मीटर पहले पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली सड़क पर खड़ी करा बलपूर्वक सभी को रोका तो हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन

कोतवाली ले जाकर ली तहरीर
मोहान विधायक ब्रजेश रावत व नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को शांत कराया। पुलिस से रिपोर्ट दर्ज किए जाने को कहा। इसके बाद पुलिस सभी को लेकर कोतवाली पहुंची। सीओ आरके शुक्ल ने परिजनों से वार्ता कर तहरीर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
प्रेमिका की मां समेत पांच नामजद
तहरीर के आधार पर मृत किशोरी (प्रेमिका) की मां, दो ममेरे भाई व दो अज्ञात लोगों पर हत्या, जान से मारने की धमकी व बलवा की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। हंगामे के दौरान मार्ग जाम रहा। पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर आवागमन शुरू कराया।
-
दोनों का अलग-अलग अंतिम संस्कार
पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने किशोर के शव का गांव से पांच मीटर दूर बाग में अंतिम संस्कार किया। मृतका के शव का भी परिजनों ने अपने खेत में अंतिम संस्कार किया। विधायक ब्रजेश रावत ने पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर पहले ही पजिनों की मांग पर रिपोर्ट दर्ज कर ली होती तो यह स्थिति ही न बनती।
--
मृतक का भाई और अन्य परिजन बेहोश
हंगामे के दौरान मृतक का भाई व दो अन्य परिजन बेहोश हो गए। इससे हंगामा कर रही महिलाएं आक्रोशित हो गईं। महिला पुलिस कर्मियों से धक्कामुक्की कर आगे बढ़ने लगंी। पुलिस ने बलपूर्वक उन्हें रोका और बेहोश हुए लोगों के चेहरे पर पानी के छींटे देकर होश में लाया गया।
--
हत्या से पहले पीटने का आरोप लगाया
मृत किशोर के भाई का आरोप है कि हत्या से पहले उसके भाई को बेरहमी से पीटा गया। फिर आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे से लटका दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग के साथ ही उसके सिर में वजनी चीज से हमला किए जाने और शरीर पर अन्य चोटों के निशान इस बात की पुष्टि कर रहे हैं। घटना के बाद जब वह हत्या की तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना पहुंचा तो पुलिस ने उसे भगा दिया।

--
हंगामे के बाद बदले सीओ के बयान
घटना के बाद सीओ हसनगंज आरके शुक्ल ने अपने बयान में प्रेमी युगल द्वारा फंदे से लटककर आत्महत्या करने के बयान दिए थे। मंगलवार को हुए हंगामे और मृत किशोर के पक्ष में पूरे गांव को उतरते देख सीओ बैकफुट पर आ गए। उन्होंने परिजनों से कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आई चोटों से घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। चोटों को आधार बना जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed