{"_id":"639383b95a1df170490dabf6","slug":"murder-not-revealed-even-after-two-months-unnao-news-knp7326507155","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: वृद्धा की हत्या का दो महीने बाद भी खुलासा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: वृद्धा की हत्या का दो महीने बाद भी खुलासा नहीं
विज्ञापन
उन्नाव। बीकामऊ गांव में दो महीने पहले हुई वृद्धा की हत्या राज बनकर रह गई। पुलिस अब तक हत्यारोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है। मामले में कई लोगों से पूछताछ भी की गई लेकिन, कुछ पता नहीं चला।
सोहरामऊ थानाक्षेत्र के गांव बीकामऊ में गांव के बाहर खेत में घर बनाकर रह रही वृद्धा शारदा देवी की आठ अक्तूबर की रात पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपी वृद्धा का फोन भी अपने साथ ले गए थे। बेटी की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
तत्कालीन एसपी दिनेशचंद्र त्रिपाठी ने घटनास्थल की जांच की थी और खुलासे के लिए सोहरामऊ थाना पुलिस के साथ स्वाट टीम को लगाया था। लेकिन घटना के दो महीने बीतने के बाद भी अब तक पुलिस और एसओजी हत्यारोपी का पता नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन
एसओ अमित सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के प्रयास जारी हैं। अभी तक कोई ठोस सुबूत नहीं मिल पाया है। जैसे ही मिलता है खुलासा किया जाएगा।