{"_id":"bca1458e1766623542808fe34de70aaf","slug":"murder-hindi-news-83","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में दो हत्याओं से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में दो हत्याओं से सनसनी
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 22 Aug 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असोहा/गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। जिले के अलग-अलग थानाक्षेत्रों में दो हत्याओं से सनसनी मच गई। असोहा थानाक्षेत्र में युवक का शव गांव से कुछ दूर बाग में मिला। गला घोटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। जबकि उसकी पत्नी मरणासन्न हालत में घर में चारपाई पर मिली। वहीं, बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में धारदार हथियार से हमला कर एक अज्ञात युवक की हत्या कर दी गई। हत्यारे उसका लिंग काट ले गए। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। अपर पुलिस अधीक्षक ने भी घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से बात की। दोनों ही घटनाओं में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
पति की हत्या, पत्नी मरणासन्न
असोहा(उन्नाव)। थानाक्षेत्र के केवनी गांव निवासी रूपचंद्र यादव (35) का शव शुक्रवार सुबह गांव से करीब सौ मीटर दूर एक आम के बाग में मिला। सुबह खेत की ओर जा रहे लोगों ने शव पड़ा देखा तो मृतक के परिजनों को सूचना दी। गांव में ही रहने वाले मृतक के भाई विजय कुमार, नन्हेलाल और छत्रपाल मौके पर पहुंचे। लोग मृतक रूपचंद्र की पत्नी रूपरानी (30) को घटना की जानकारी देने उसके घर पहुंचे तो वह घर के आंगन में चारपाई पर मरणासन्न हालत में पड़ी थी।
मृतक के भाई विजय कुमार और नन्हेलाल ने ग्राम प्रधान पति शिवशंकर दीक्षित को घटना की जानकारी दी। इसके बाद असोहा थानाध्यक्ष अवनीश यादव को सूचना दी गई। मृतक की पत्नी को असोहा स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से जिला अस्पताल और बाद में लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने रूपचंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। असोहा थानाध्यक्ष अवनीश यादव ने बताया कि सोहरामऊ थानाक्षेत्र के बौरीपुर गांव निवासी मृतक के साले पप्पू यादव की तहरीर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी के होश में आने के बाद ही घटना की हकीकत पता चल पाएगी। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस का मानना है कि किसी पारिवारिक मामले को लेकर पत्नी से विवाद के बाद रूपचंद्र ने पत्नी पर किसी धारदार हथियार से हमला कर मरणासन्न कर दिया। पत्नी को मरा समझकर रूपचंद्र ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली होगी।
बांगरमऊ में युवक की नृशंस हत्या
गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में हत्यारों ने एक युवक की नृशंस हत्या कर दी। शव उन्नाव-हरदोई मार्ग पर गंजमुरादाबाद कसबा के पास स्थित एक कोल्ड स्टोर के बगल से ताजपुर गांव के संपर्क मार्ग पर खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी सतीश कुमार गौतम मौके पर पहुंचे। उसके शरीर पर काली-सफेद लाइनदार शर्ट, काली बनियान, काली पैंट, काले जूते और हाथ घड़ी थी। आशंका है कि युवक को बंधक बनाकर किसी वाहन से यहां लाया गया और इसके बाद हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उसकी जुबान को एक कपड़े की पट्टी से बांधकर सिर के पीछे बांध दिया। अनुमान है कि युवक शोर न मचा पाए इस लिए हत्यारों ने उसकी जुबान बांधी। धारदार हथियारों से चेहरे और गर्दन पर वारकर मौत के घाट उतारने के बाद हत्यारों ने युवक का लिंग भी काट दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शाम को लखनऊ से आई महिला ने उसकी शिनाख्त पति के रूप में की। पत्नी अम्रता ने बताया कि मृतक उसका पति गौतम बनर्जी किसी दवा कंपनी में काम करता था। वे विरामखंड गोमती नगर में रहते हैं। गोमती नगर थाने में गुमशुदगी भी दर्ज है। वह गुरुवार को इंडिगा गाड़ी से कानपुर के लिए निकले थे। टोल प्लाजा में शाम पांच बजे पर्ची कटाई है। गाड़ी का अभी भी पता नहीं चला है। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक के पास से ऐसी कोई चीज नहीं मिली है जिससे उसकी शिनाख्त करने में मदद मिल सके। अपर पुलिस अधीक्षक रामकिशुन ने बताया कि घटना की तफ्तीश की जा रही है।