{"_id":"1e3dcc12f3dc28264c6e5ca9fb78edcf","slug":"murder-hindi-news-54","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम बच्चे की ईंट से कूंचकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम बच्चे की ईंट से कूंचकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 20 Feb 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरास
विज्ञापन
(उन्नाव) । पुरानी रंजिश में पांच साल के मासूम की ईंट से कूंचकर हत्या कर
दी गई। शव को घर के पास स्थित प्राइमरी स्कूल में गड्ढे में फेंक कर खर
पतवार से ढग दिया गया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
औरास थानाक्षेत्र के टियर गांव निवासी जमील अहमद का पांच साल का बेटा अल्ताफ गुरुवार देर शाम करीब आठ बजे अचानक लापता हो गया। काफी देर तक घर न लौटने पर उसकी तलाश शुरू हुई।
शुक्रवार सुबह घर से कुछ ही दूर पर स्थित प्राइमरी स्कूल में शौचालय के पीछे खर-पतावर से ढके गड्ढे में बच्चे का खून से लतपथ शव मिला। मासूम का शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर औरास थानाध्यक्ष राजीव यादव मौके पर पहुंचे और तफ्तीश शुरू की।
इसी बीच एसपी एमपी सिंह और सीओ हसनगंज माजिद अब्सार भी पहुंच गए। मृतक के पिता जमील ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाले मुश्ताक से उसकी कई साल से रंजिश चल रही है। उन्होंने मुश्ताक पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुश्ताक की जैकेट और उसके बदन पर खून भी लगा मिला है। वारदात में कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं आरोपी से पूछताछ चल रही है।