फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Municipality removed 30 shops from footpath

Unnao News: पालिका ने फुटपाथ से 30 दुकानों को हटवाया

Sat, 03 Aug 2024 03:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Municipality removed 30 shops from footpath
बांगरमऊ। नगर में जगह-जगह लोगों ने सड़क किनारे दुकानें लगा रखी हैं। इससे आए दिन नगर में जाम की समस्या रहती है। शुक्रवार को नगर पालिका ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया।
विज्ञापन

बांगरमऊ नगर पालिका प्रशासन ने शुक्रवार को नानामऊ तिराहा से अभियान की शुरुआत की । टीम को देख अतिक्रमण किए दुकानदार अपना सामान समेटने लगे। ईओ मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि नानामऊ तिराहे से लेकर लखनऊ रोड तक सड़क के किनारे अतिक्रमण किए 30 दुकानें हटवाई गई हैं। दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गई है। इसके बाद भी अतिक्रमण किया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अभियंता प्रवीण कटियार, लिपिक रवींद्र कुमार व पालिका कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed