{"_id":"65d0fb715e60dccf790a6d4d","slug":"municipal-workers-will-be-monitored-through-cameras-unnao-news-c-221-1-uno1004-110094-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पालिका कर्मियों पर कैमरों से रखी जाएगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पालिका कर्मियों पर कैमरों से रखी जाएगी नजर
Sun, 18 Feb 2024 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sun, 18 Feb 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। नगर पालिका कर्मियों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए पालिका कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। इससे कार्यालय में कर्मियों के अवागमन व अन्य कार्यों की निगरानी शुरू हो गई है। इसके पूर्व बायोमेट्रिक हाजिरी भी शुरू करा दी गई थी।
नगर पालिका कर्मियों की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए पालिका प्रशासन एक्टिव मोड पर है। इसके लिए पूरे कार्यालय को सीसीटीवी कैमरों से लैस कर दिया गया है। पालिका के मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर हॉल और विभिन्न दफ्तरों के बाहर भी कैमरे लगवाए गए हैं। ईओ कार्यालय से पूरे परिसर की निगरानी की जा रही है। वाइस रिकार्डिंग और नाइट विजन वाले कैमरे लगाए गए है। इससे भ्रष्टाचार व अन्य आपत्तिजनक गतिविधियों पर भी रोक लगेगी। इसके अलावा कर्मियों के आवागमन से संबंधित भी निगरानी हो रही है। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा ने बताया कि नगर पालिका कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगवाए दिए हैं। इससे आपत्तिजनक गतिविधियों पर रोक लग सकेगी।