फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   MP warned SE, fix the electricity system

Unnao News: सांसद ने एसई को चेताया, ठीक कर लीजिए बिजली व्यवस्था

Sun, 04 Aug 2024 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
MP warned SE, fix the electricity system
उन्नाव। जनपद की ध्वस्त बिजली व्यवस्था का अब सांसद ने भी संज्ञान लिया है। उन्होंने फेसबुक पर की गई पोस्ट के माध्यम से अधीक्षण अभियंता से चेतावनी भरे लहजे बिजली व्यवस्था ठीक करने को कहा है। उन्होंने 10 अगस्त को बैठक बुलाने की भी जानकारी दी है।
विज्ञापन

इस समय शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अंधाधुंध बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। बिजली न आने से लोग अधिकारियों को फोन करते हैं लेकिन अफसरों के कॉल रिसीव नहीं होते हैं। इसके बाद लोग जनप्रतिनिधियों को फोन करने लगते हैं। इससे जनप्रतिनिधियों को भी जवाब देना मुश्किल हो रहा है। इसी संबंध में सांसद डॉ. स्वामी साक्षी महाराज ने शनिवार को फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें मुख्यमंत्री के यूपी के गांवों को 18 घंटे बिजली देने का जिक्र करते हुए अधीक्षण अभियंता को संबोधित करते हुए लिखा है कि जनपद के लोग भी बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। दिन रात फोन करते रहते हैं। उन्होंने अधीक्षण अभियंता से कहा है कि दस अगस्त से पहले व्यवस्था ठीक कर लीजिए। इसी माह की दस तारीख को बैठक बुलाने वाला हूं। इसलिए विभाग की अभी से तैयारी कर लीजिए। जल्द ही समय और स्थान बता दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed