{"_id":"304a741d69d9b9353acd76f14c0edfc1","slug":"mp-has-launched-farmers-fair-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने गोद लिए गांव में किया किसान मेले का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने गोद लिए गांव में किया किसान मेले का शुभारंभ
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 28 Jun 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। सांसद ने आदर्श ग्राम टीकरगढ़ी में शनिवार से किसान मेले का शुभारंभ किया। इसमें केंद्र सरकार की ओर से किसानों के हित के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि केंद्र की सभी योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाया जाएगा। गोष्ठी में कृषि संबंधी जानकारी दी गई। आदर्श ग्राम के नोडल अधिकारी व परियोजना निदेशक डीआरडीए उन्नाव ने ग्राम विकास के लिए साढ़े चार करोड़ रुपये की परियोजना का अनुमोदन होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. विकास व डॉ. नवीन ने भी संबोधित किया। जादूगर के शंकर गोगा ने किसानों का मनोरंजन किया। कृषि प्रदर्शनी में जिला उद्यान विभाग, कृषि विभाग, पादप सुरक्षा विभाग, पोस्ट ऑफिस, नेडा द्वारा स्टाल लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान अशोक कटियार, ग्राम प्रधान ओमप्रकाश लोधी, अनुभव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन