{"_id":"685ee7aa99ed75db02078614","slug":"mother-said-the-culprit-should-be-given-death-penalty-unnao-news-c-221-1-sknp1054-133203-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मां बोली, दरिंदे को मिले फांसी की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मां बोली, दरिंदे को मिले फांसी की सजा
Sat, 28 Jun 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
औरास। पुलिस ने घटना का खुलासा किया तो पूरा परिवार सन्न रह गया। बच्ची के परिजन ही नहीं आरोपी के परिवार के लोग भी उसे फांसी देने की मांग कर रहे हैं। मृतका की मां ने बिलखते हुए कहा कि फूल सी बेटी के साथ ऐसी हरकत करने वाले दरिंदे को मौत की सजा मिलनी चाहिए।
परिजनों के अनुसार जब परिवार और गांव के लोग बच्ची की तलाश कर रहे थे तो दुष्कर्म व हत्या का आरोपी भी शुक्रवार सुबह काफी देर तक बच्ची को तलाशने का नाटक करता रहा। इसके बाद वह लापता हो गया। परिवार में इतनी बड़ी घटना हो जाए और परिवार का एक सदस्य कहीं चला जाए, यहीं से शक की शुरुआत हुई। मृतका के बाबा और फिर आरोपी के भाई से पुलिस को, मोबाइल पर बच्ची को अक्सर वीडियो फोटो दिखाने का क्लू मिला तो दोपहर बाद पुलिस ने उसी पर पूरा ध्यान केंद्रित कर दिया और घटना के खुलासे तक पहुंच गई।
घटना को लेकर परिवार के लोगों में तो आरोपी के प्रति आक्रोश है ही ग्रामीण भी उसे कोसते नहीं थक रहे। लोगों ने कहा कि युवक देखने में तो सीधा लगता था। यह कभी नहीं सोचा था कि वह इतना क्रूर है, जिसने ने अपने रिश्ते की परवाह की और न ही मासूम बच्ची की उम्र की। ऐसे अपराधी के लिए फांसी की सजा भी कम है।