फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Mother died of shock 24 hours after son's death

Unnao News: बेटे की मौत के 24 घंटे बाद सदमे से मां ने तोड़ा दम

Thu, 13 Feb 2025 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Mother died of shock 24 hours after son's death
गंजमुरादाबाद। सड़क हादसे में हुई बेटे की मौत का सदमा मां बर्दाश्त नहीं कर सकी। 24 घंटे बाद ही उसकी भी मौत हो गई। मां और बेटे की अर्थी एक साथ उठी तो परिवार के हर शख्स के आंखों से आंसू निकल आए। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नेवल निवासी सतीश कुमार सैनी (30)सोमवार को एक शादी समारोह में फूलों की सजावट करने सहसराय गांव गया था। लौटते समय सोमवार शाम लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर ग्राम रघुरामपुर के सामने वाहन की टक्कर से घायल हो गया था।
विज्ञापन

उसे बांगरमऊ सीएचसी से जिला अस्पताल और फिर कानपुर हेलट रेफर कर दिया गया था। मंगलवार सुबह करीब चार बजे हैलट में सतीश की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। बेटे की मौत की जानकारी होते ही मां रूपकली (62) बेहाल हो गई और उनकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

घरवालों ने सीएचसी में भर्ती कराया जहां देर रात डॉक्टर ने जवाब दे दिया तो परिजन उन्हें लेकर घर चले गए। उधर, पोस्टमार्टम के बाद सतीश का शव मंगलवार देर शाम घर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरवाले, सतीश के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे तभी बुधवार सुबह करीब चार बजे बुजुर्ग मां रूपकली ने भी दम तोड़ दिया। मां, बेटे की मौत की सूचना से गांव के लोग सन्न रह गए। बुधवार दोपहर मां और बेटे का नानामऊ घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed