फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Mortality in Tinseed, childbirth death

टीनशेड में उतरा करंट,बच्ची की मौत

Sun, 26 Mar 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Sun, 26 Mar 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Mortality in Tinseed, childbirth death
बच्ची की मौत के बाद रोते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
प्रसादखेड़ा गांव में टीनशेड में लगे सीलिंग फैन में करंट आने से वहां खेल रहीं तीन बच्चियां चपेट में आ गईं। लोहे का पोल पकड़े एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी छोटी बहन व एक अन्य बच्ची झुलस गईं। दोनों को नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है।

मौरावां थानाक्षेत्र के प्रसाद खेड़ा गांव निवासी राजेश रावत गांव में निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करने गया था। रविवार दोपहर राजेश की बेटी पायल (सात) व शालिनी (पांच) पिता के पास जा रही थीं। तभी रास्ते में मो. रियाज के चक्की कारखाने के बाहर टीनशेड के नीचे खेलने लगीं। इसी बीच ग्राम प्रधान सज्जनलाल रावत की बेटी अनुष्का (तीन) भी आ गई और तीनों खेलने लगीं। तभी लाइट आ गई और टीन शेड में लगा सीलिंग फैन चलने लगा। पंखे से लोहे के पोल में करंट आ गया।
विज्ञापन


खेल के दौरान पायल ने लोहे का पोल पकड़ लिया। करंट होने से वह चिपक गई। पायल को चिपका देख छोटी बहन शालिनी व सहेली अनुष्का ने उसे खींचने का प्रयास किया तो वह भी करंट की चपेट में आ गईं। पायल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि मृतका की छोटी बहन शालिनी व ग्राम प्रधान की बेटी अनुष्का झुलस गईं। दोनों को कस्बा के ही नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है। एक बेटी की मौत व दूसरी झुलसने की जानकारी मिलते ही पिता राजेश व मां शिवदेवी घटनास्थल पर पहुंची। बेटी का शव पड़ा देख मां बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पिता झुलसी छोटी बेटी को लेकर नर्सिंगहोम गया। एसओ दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि रियाज डीजल इंजन से चक्की कारखाना चलाता है। करंट उतरने के बाद एमसीवी गिर जाने से दोनों बच्चियों की जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed