{"_id":"673265c40c1ba357ff0e7f16","slug":"more-than-100-fall-ill-after-eating-kheer-in-wedding-procession-unnao-news-c-221-1-sknp1054-122576-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बरात में खीर खाने से सौ से अधिक बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बरात में खीर खाने से सौ से अधिक बीमार
विज्ञापन
उन्नाव। आसीवन थानाक्षेत्र के रसूलपुर गांव में विवाह समारोह में खीर खाने के आधे घंटे बाद 100 से अधिक बरातियों और घरातियों के पेट में दर्द और उल्टियां होने लगीं। एक बाद एक इतनी बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने से कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी मच गई। मौजूद लोगों ने अपने वाहनों से पीड़ितों को आसपास के अस्पतालों के साथ लखनऊ और संडीला में भर्ती कराया। एसडीएम सफीपुर ने मौके पर पहुंच कर जांच की। 80 की हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया। शेष का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 20 की हालत नाजुक बताई जा रही है।
आसीवन थानाक्षेत्र के रसूलपुर निवासी अबरार की बेटी का विवाह सफीपुर के उनवां गांव निवासी कफील से तय हुआ था। गाजे-बाजे के साथ सोमवार दोपहर बरात आई थी। शाम करीब चार बजे वैवाहिक कार्यक्रम की शुरुआत के साथ ही खाना पीना शुरू हो गया। दोनों पक्षों के खाना खाने के करीब दो घंटे बाद लोगों के पेट में दर्द शुरू होने के साथ उल्टियां होने लगीं। यह देख कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी मच गई। मौजूद रिश्तेदारों ने अपने-अपने वाहनों से बीमार लोगों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। कई ऐसे रिश्तेदार थे जो संडीला और लखनऊ से आए थे। वह अपने परिजनों को वहीं लेकर चले गए। घटना की सूचना पर सफीपुर एसडीएम नवीनचंद्र के साथ खाद्य विभाग हसनगंज की टीम पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पीड़ितों के मुताबिक, खीर खाने के बाद उनके पेट में दर्द हुआ और उल्टियां शुरू हो गईं।
निजी अस्पताल में भर्ती सभासद सहित अन्य मरीज
कुरसठ के एक अस्पताल में भर्ती मरीजों में अनवर अहमद सभासद कुरसठ, आफताब, दानिश, मंगू, टिल्लू, मंसूर,सानू, जहीर, अजहर, यासीन, अरमान, फैय्याज, दिलशाद, अमीन, शकील, कादिर गुलाम भल्लर, गुलाम, सफीपुर उनवा के महंतों, आफताब आलम रसूलपुर, जहीर ख़ान, आरिफ, मुसुद्दीन, फरजान अली, दानिश, फैज, अरमान, भल्लर, शाहिद शामिल हैं। इसके अलावा सफीपुर के निजी अस्पताल में 18, दूसरे में नौ और तीसरे में पांच लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
खीर में खोया खराब होने की आशंका
स्थानीय लोगों ने बताया कि खीर में खोया का इस्तेमाल किया गया था। संदेह जताया जा रहा है कि खोया नकली या विषाक्त हो सकता है। घटना ने सुरक्षा मानकों और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। मुख्य खाद्य निरीक्षक शैलेश दीक्षित ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग की सूचना मिली है। हसनगंज के खाद्य निरीक्षक को गांव भेजा जा रहा है। खीर बची मिली तो सैंपल प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
क्या बोले सीएमओ
सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग की सूचना मिली है। किसी भी सरकारी अस्पताल में कोई ऐसा मरीज नहीं आया है। मियागंज, बांगरमऊ फतेहपुर चौरासी और सफीपुर स्वास्थ्य केंद्रों के साथ जिला अस्पताल को अलर्ट कर दिया गया है। डॉक्टरों की टीम गांव भेजी जा रही है।
मेहमानों के स्वागत के लिए बनी थी खीर
उन्नाव। शादी समारोह में कुछ ही देर में 100 लोगों के बीमार होने से हर तरफ खलबली मच गई। बराती, जनाती वाहनों से बीमार लोगों को अस्पताल लेकर भागे वहीं मामले की जानकारी मिलते ही अधिकारी भी कार्यक्रम स्थल की ओर दौड़ पड़े।
इस घटना ने शादी के जश्न को उदासी में बदल दिया और पूरे गांव में डर का माहौल बन गया। गांव में हड़कंप की स्थिति रही। गांव के लोगों का कहना है कि उन्होंने कभी ऐसी घटना नहीं देखी। शादी की खीर से जहां मेहमानों का स्वागत होना था, वही अब डर और चिंता का कारण बन गई है। लोगों ने आशंका जताई कि खीर में इस्तेमाल किया गया खोया मिलावटी हो सकता है। यह भी संभव है कि खोया खराब था, जो इतनी बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने का कारण बना। बीमार लोगों में उनवा गांव निवासी अहमद, बुद्धा, गुफरान, अशरफ, नाजिम, हनीफ, इस्तीकार, फरहान, आशिक, नाज आलम भी शामिल हैं।
-- -- -- -- -
करीब 100 लोग प्रभावित : एसडीएम
एसडीएम सफीपुर नवीन चंद्र ने बताया कि करीब 100 लोगों के प्रभावित होने की जानकारी अभी तक सामने आई है। इनमें से केवल एक पीड़ित ही सरकारी अस्पताल पहुंचा है। शेष निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को जल्द मामले की जांच करके रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं।