फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Moped rider dies in bike collision

Unnao News: बाइक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत

Mon, 02 Dec 2024 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Moped rider dies in bike collision
उन्नाव। बलियाखेड़ा-रामदासखेड़ा मार्ग पर बाइक की टक्कर से मोपेड सवार माली के सिर में गंभीर चोट आई। राहगीरों ने मौरावां सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

मौरावां थानाक्षेत्र के अहेसा गांव निवासी रामनरेश (59) माली का काम करता था। शनिवार को हुबलालखेड़ा गांव में एक शादी समारोह में उसे फूल लेकर जाना था। शाम करीब छह बजे मोपेड से फूल लेकर जाते समय बलियाखेड़ा-रामदासखेड़ा मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रामनरेश सिर के बल सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पति की मौत से पत्नी कुसुमा और चार बेटे बेहाल हैं। थानाध्यक्ष चंद्रकांत सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले बाइक सवार का पता लगाया जा रहा है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed