फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Mohsin Becomes Minister, Money Id in Sayyedwara

मोहसिन बने मंत्री, सैय्यदवाड़ा में मनी ईद

Mon, 20 Mar 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Mon, 20 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Mohsin Becomes Minister, Money Id in Sayyedwara
खुशी मनाते समर्थक - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
जनपद के सफीपुर के सैय्यदवाड़ा के मूल निवासी मोहसिन रजा के भाजपा सरकार में राज्यमंत्री बनने पर कस्बावासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सैय्यदवाड़ा के लोगों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और बधाई दी। यहां के लोग उनकी इस उपलब्धि पर खासे खुश नजर आ रहे हैं। लोगों में उम्मीद है कि मोहसिन के राज्यमंत्री बनने के बाद क्षेत्र के साथ-साथ जनपद का भी विकास होगा। सैय्यदवाड़ा की सभासद रोशन फात्मा के पति फायक अहमद कल्लन मोहसिन के मंत्री बनने को लेकर खासे उत्साहित हैं।

उनका कहना है कि रजा के राज्यमंत्री बनने पर क्षेत्र की जनता खुद को खासा गौरवान्वित महसूस कर रही है। वहीं क्षेत्र के अब्बास, मुख्तार आलम, मर्सरत अली व रियाज अहमद ने कहा कि मोहसिन रजा के राज्यमंत्री बनने से क्षेत्र में विकास की उम्मीद जगी है। यही नहीं उनको इतना बड़ा पद मिला है जिसका लाभ जनपदवासियों को भी मिलेगा। लोगों की उम्मीद इसलिए भी है क्योंकि भले ही रजा परिवार सहित लखनऊ में रहते हैं, लेकिन समय निकालकर वह बीच-बीच में कस्बा आकर लोगों से मिलते भी रहते हैं।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री बनाए गए बृजेश पाठक भले ही मूलरूप से हरदोई जिले के मल्लावां के रहने वाले हैं, लेकिन उनकी सियासी कर्मभूमि उन्नाव ही है। यहां से वर्ष 2004 में वह बसपा के टिकट पर सांसद चुने गए। इसके बाद बसपा ने उन्हें राज्यसभा भेजा। उन्होंने अपनी पत्नी नमृता पाठक को वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में सदर सीट से बसपा के टिकट पर उतारा। लेकिन जीत नसीब नहीं हुई। वर्ष 2014 के चुनाव में भी बसपा ने उन पर भरोसा जताते हुए सांसद का चुनाव लड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इस चुनाव में भी वह जीत हासिल नहीं कर सके। पिछले साल उन्होंने बसपा को छोड़कर भाजपा का दामन थामा तो पार्टी ने विधानसभा चुनाव में उन्हें लखनऊ मध्य से चुनावी समर में उतारा। जीत दर्ज करने के बाद रविवार को योगी सरकार में उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया। उनकी इस उपलब्धि से उनके समर्थक अखिलेश अवस्थी, प्रशांत मिश्रा, सौरभ द्विवेदी, सुशील सिंह, मो. अहमद, मोनू शुक्ल, योगेश, बउवा अवस्थी, नफीस आदि ने बाईपास स्थित उनके आवास पर जश्न मनाया और आतिशबाजी कर मिठाई बांटी।


एक विधायक को बड़ी जिम्मेदारी की चर्चा
राजनीतिक गलियारों में जिले के एक कद्दावर भाजपा नेता व नवनिर्वाचित विधायक को एक बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चा चल रही है। योगी सरकार बनने से पहले इन्हें कैबिनेट में जगह मिलने की पूरी उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन बाद में मंत्रिमंडल में स्थान न मिलने पर उनके समर्थक मायूस हो गए। मगर रविवार को यह चर्चा तेज रही कि भले ही उन्हें सरकार में जगह नहीं मिली हो मगर जल्द ही उन्हें विधानसभा अध्यक्ष जैसा बड़ा पद मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed