फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Mohit became champion in badminton competition

बैडमिंटन प्रतियोगिता में मोहित बने चैंपियन

Sat, 26 Feb 2022 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Mohit became champion in badminton competition
उन्नाव। हरियाणा के सोनीपत में हुई दो दिवसीय नॉर्थजोन इंटर यूनिवर्सिटी बैडमिंटन चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ी मोहित ने सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

सोनीपत में 20-23 फरवरी तक हुई बैडमिंटन चैंपियनशिप में मोतीनगर निवासी मोहित तिवारी ने भी कानपुर विश्वविद्यालय की ओर से प्रतिभाग किया था।
मोहित ने बताया कि कानपुर विश्वविद्यालय टीम का चयन 17 दिसंबर 2021 को हुआ था। टीम के कोच रमेश यादव व शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रमुख डॉ. आशीष दुबे की देखरेख में अलग-अलग महाविद्यालयों के 200 से अधिक बैडमिंटन खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था।

मोहित ने अल्मोड़ा की टीम को 5-0 से हराकर सफलता हासिल की। उन्होंने बताया कि साल 2013 से लगातार बैडमिंटन में वह जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
उनकी सफलता पर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव गौरव खन्ना, संयुक्त सचिव अभिजीत यादव, कोषाध्यक्ष मयंक कुमार, विक्रम सिंह, सोनू कुमार, अभिषेक कुमार ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed