फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Mohan-Ajgain road jammed for five hours

Unnao News: पांच घंटे जाम रहा मोहान-अजगैन मार्ग

Sat, 24 Jun 2023 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Mohan-Ajgain road jammed for five hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हसनगंज। फरहदपुर आम मंडी आए लोगों ने अपने वाहन आड़े तिरछे खड़े कर दिए। वहीं सडक़ पर ही ठेलिया वालों ने आम बेचना शुरू कर दिया। जिससे भारी वाहन नहीं निकल सके और जाम लग गया। देखते ही देखते मोहान अजगैन मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सात किमी तक वाहनों के खड़े हो जाने से जाम लंबा खिंच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने की कवायद शुरू की। पांच घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।
मोहान अजगैन मार्ग पर ही फरहदपुर पड़ता है। यहां पर बड़ी आम मंडी लगती है। इस समय आम का समय होने से रोजाना हजारों की संख्या में व्यापारी व अन्य लोग यहां आते हैं। पार्किंग की उचित जगह न होने से यह लोग अपने वाहन सडक़ किनारे ही खड़े कर देते हैं। इसके अलावा ठेलिया वाले भी आधी सडक़ पर ही खड़े करके व्यापार करते हैं।
विज्ञापन

शनिवार को भी यहां आए लोगों ने सडक़ तक अपने वाहन आड़े तिरछे खड़े कर दिए और मंडी के अंदर चले गए। वहीं सडक़ पर ही ठेलिया भी खड़ी होने से डंपर व ट्रक नहीं निकल सके। जिससे सुबह 7 बजे से जाम ले गया। कुछ ही समय में वाहनों की लंबी लाइन सात किमी तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर हसनगंज कोतवाली पुलिस पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास शुरू किया। आड़े तिरछे खड़े वाहनों के साथ ठेलिया वालों को वहां से हटवाया। जिसके बाद वाहन रेंगने शुरू हुए। दोपहर 12 बजे के आसपास जाम खुल सका। कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि आम मंडी होने के कारण जाम की अक्सर स्थिति बन जाती है। जाम न लगे इसके लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी रहती है। आगे से और कर्मियों को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed