फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Modi got recognition of Babasaheb's works at the world level

बाबा साहेब के कार्यों को विश्वस्तर पर मोदी ने दिलाई पहचान

Fri, 15 Apr 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Modi got recognition of Babasaheb's works at the world level
रूपऊ गड़ार में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती समारोह में लोकनिर्माण मंत्री जितिन प्रसाद को फरसा देक? - फोटो : UNNAO
उन्नाव। भाजपा की ओर से बिछिया के गांव रूपऊ गड़ार में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 121वीं जयंती पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री जितिन प्रसाद पहुंचे। उन्होंने बाबा साहब के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। साथ ही 100 दिन में हर ब्लाक को मुख्यालय से जोड़ने के लिए पक्की सड़क बनवाने की घोषणा की। फिर जमीन पर बैठकर सभी के साथ समरसता भोज किया।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर 12 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे लोकनिर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर नमन किया। फिर संगोष्ठी में कहा कि बाबा साहेब ने जो काम किए उसे विश्वस्तर पर पहचान दिलाने और उनके जन्मस्थान के उत्थान का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। कहा कि आर्थिक उत्थान के बिना न कोई सामाजिक भागीदारी हो सकती थी और न ही कोई राजनीतिक भागीदारी।
विज्ञापन

इसलिए प्रधानमंत्री ने आगे बढ़कर इसका बीड़ा उठाया है। बाबा साहब की सोच को जमीन पर उतारा है। पिछले 7 वर्षों में अनुसूचित जातियों/ जनजातियों के लोगों को 10 लाख करोड़ से अधिक मुद्रा लोन देने का कार्य किया है। आरोप लगाया कि पहले की सरकारों में बड़ी बड़ी योजनाएं बनी पर योजनाएं धरातल पर नहीं उतरती। भाजपा ने योजनाओं को धरातल पर उतारकर दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि जिला पंचायत, ब्लॉक प्रमुख, एमएलसी अब क्या रह गया है सिर्फ चेयरमैनी की पूछ बाकी रह गई है। वह भी भाजपा जीतेगी। घोषणा की कि 100 दिन के अंदर जो ब्लाक मुख्यालय से जुड़ा नहीं है उसे जोड़ने के लिए सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा सदर, भगवंतनगर व मोहान विधानसभा में उच्चस्तरीय सड़कों का निर्माण कराए जाने की भी बात कही।
कैबिनेट मंत्री ने जमीन पर बैठकर किया भोजन
समरसता भोज कार्यक्रम के तहत आयोजित सहभोज में कैबिनेट मंत्री ने जमीन पर बैठकर सभी के साथ खाना खाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, जिला प्रभारी कमलेश मिश्रा, विधायक पंकज गुप्ता, बंबालाल दिवाकर व आशुतोष शुक्ला भी मौजूद रहे।

टोल पर मंत्री का हुआ स्वागत
जिले की सीमा में प्रवेश करते ही सबसे पहले नवाबगंज टोल प्लाजा पर भाजपाइयों ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया गया। ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष विजय त्रिपाठी और अभिषेक त्रिपाठी ने फरसा देकर सम्मानित किया। वहीं प्रस्तावित परशुराम मंदिर एवं गुरुकुल के लिए वाले जाने वाले मार्ग तक पक्की सड़क बनाने का आश्वासन दिया। विधायक पंकज गुप्ता ने प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय गौतम भी मौजूद रहे। कवि प्रख्यात मिश्रा, शानू बाजपेई और कवित्री प्रियंका शुक्ला ने काव्य पाठ कर बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी। सभी मंडलों में भी संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

रूपऊ गड़ार में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते  लोकनिर्माण मंत्री जितिन प्रसाद?

रूपऊ गड़ार में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते लोकनिर्माण मंत्री जितिन प्रसाद?- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed