फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Mockdrill: Seven lives saved

मॉकड्रिल: सात लोगों की जान बचाई

Wed, 03 Mar 2021 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Mockdrill: Seven lives saved
निराला प्रेक्षागृह में मॉकड्रिल में छत पर फंसे बच्चे को रेस्क्यू कर रस्सी के सहारे बचाकर नीचे उत? - फोटो : UNNAO
उन्नाव। एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) ने विभिन्न विभागों के साथ समन्वय कर निराला प्रेक्षागृह में भूकंप व अग्निकांड के दौरान राहत व बचाव का रिहर्सल करते हुए सात लोगों की जान बचाई। इस दौरान अधिकारियों ने अभियान में शामिल लोगों का रिस्पांस टाइम चेक करते हुए खामियों का परीक्षण भी किया गया।
विज्ञापन

एनडीआरएफ के इस जागरूकता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिले के आपदा प्रबंधन में शामिल जिला अग्निशमन, पुलिस, जिला चिकित्सा दल, एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र व इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने मेगा मॉक अभ्यास किया गया। इसके माध्यम से भूकंप आने से प्रभावित होने वालों में शामिल घायल व्यक्तियों की रक्षा करना दिखाया गया। साथ ही रिस्पांस एजेंसियों के रिस्पांस टाइम का परीक्षण भी किया गया।
विज्ञापन

खोज के साथ राहत व बचाव के रिहर्सल के माध्यम से अभियान चलाते समय सामने आने वाली खामियों को दूर करने की समीक्षा भी की गई। बताया गया कि भूकंप के दौरान आग की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इसलिए भूकंप के साथ आग से बचाव का एक साथ रिहर्सल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

11वीं बटालियन एनडीआरएफ आरआरसी वाराणी के उप कमांडेंट नीरज कुमार की मौजूदगी में इंस्पेक्टर सुरेश कुमार के निर्देशन में तीन उप निरीक्षक सहित 35 सदस्यीय टीम ने मॉक किया। टीम ने जहां आपदा में फंसे लोगों का बचाव कर बाहर निकाला वहीं चोटिल लोगों को प्राथमिक उपचार भी किया। कार्यक्रम में नगर मजिस्ट्रेट चंदन पटेल, उप जिलाधिकारी अंकित शुक्ला, एसीएमओ डॉ. राकेश गौतम मौजूद रहे।

निराला प्रेक्षागृह में मॉकड्रिल में कमरे में फंसे व्यक्ति को बचाने के लिए रेस्क्यू करती एनडीआरए

निराला प्रेक्षागृह में मॉकड्रिल में कमरे में फंसे व्यक्ति को बचाने के लिए रेस्क्यू करती एनडीआरए- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed