फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Mobile and other devices will be banned in RO, ARO exam

Unnao News: आरओ, एआरओ परीक्षा में प्रतिबंधित रहेगा मोबाइल व अन्य डिवाइस

Wed, 23 Jul 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Wed, 23 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Mobile and other devices will be banned in RO, ARO exam
उन्नाव। 27 जुलाई को प्रस्तावित समीक्षा अधिकारी (आरओ), सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) (प्रा) 2023 की लिखित परीक्षा में केंद्रों पर मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस प्रतिबंधित रहेंगे। यह जानकारी पुलिस लाइन सभागार में एसपी दीपक भूकर व एडीएम वित्त राजस्व सुशील कुमार गोंड ने संयुक्त रूप से सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ हुई बैठक में दी।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि 27 जुलाई को होने वाली परीक्षा के लिए 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 10848 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा एक ही पाली में होगी। सुबह 9.30 बजे परीक्षा शुरू होगी जो दोपहर 12.30 बजे समाप्त होगी। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई जा रही है। बताया कि प्रत्येक अधिकारी और कक्ष निरीक्षक के पास आईकार्ड अवश्य होना चाहिए। सभी मजिस्ट्रेट समय से अपने केंद्र पर पहुंचेंगे। कहा कि बायोमैट्रिक की सभी कार्रवाई समय से करा ली जाए। प्रत्येक केंद्र में सीसीटीवी कैमरे लगे होने चाहिए। एसपी ने कहा कि किसी भी परीक्षार्थी के पास यदि कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिलता है तो चेकिंग के समय ही उसे रखवा लिया जाए। कहा कि मजिस्ट्रेट अपने केंद्रों का दौरा कर लें। कक्ष में प्रकाश, पानी, फर्नीचर, पंखे, दरवाजे व खिड़कियों की समस्या हो तो समय से पूर्ण करा लें। यदि कहीं कोई समस्या आए तो तुरंत उच्चाधिकारियों के संज्ञान में दें। बैठक में एएसपी अखिलेश सिंह सभी एसडीएम, सीओ, डीआईओएस सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इंसेट-1
यहां बनाए गए हैं केंद्र

आदर्श विद्या मंदिर, अटल बिहारी इंटर कालेज, अंबिका प्रसाद मेमोरियल पब्लिक स्कूल शुक्लागंज, माउंट लिट्रा जी स्कूल, न्यू ऐरा एबीनगर, राजकीय इंटर कालेज चमरौली, सुपर इंटरनेशनल स्कूल कटरी पीपरखेड़ा, सर सैय्यद पब्लिक स्कूल, जेएन शाह पब्लिक स्कूल, सेंट लारेंस, डीएसएन कालेज ब्लाक एक व ब्लाक बी, महात्मा गांधी इंटर कालेज सफीपुर, दिल्ली पब्लिक स्कूल, बेन हर इंटरनेशनल स्कूल अब्बासपुर, राजकीय बालिका इंटर कालेज दुर्गागंज नवाबगंज, श्यामलाल इंटर कालेज नवाबगंज, राजकीय बालिका इंटर कालेज मियागंज रोड सफीपुर, एसकेवी इंटर कालेज अचलगंज, सेंट ज्यूडस कालेज पीतांबरनगर, सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल हुसैननगर, पंचशिला इंटरनेशनल स्कूल सोहरामऊ, न्यू ऐरा इंटरनेशनल स्कूल मैनीखेड़ा करोवन रोड व हाईटेक पब्लिक स्कूल ट्रांसगंगा सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed