फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   MLA got his blood pressure checked and found the machine faulty

Unnao News: विधायक ने चेक कराया ब्लड प्रेशर तो खराब मिली मशीन

Thu, 28 Dec 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Thu, 28 Dec 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
MLA got his blood pressure checked and found the machine faulty
उन्नाव। सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक के ग्राम सैय्यद अब्बासपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्नातक विधायक अरुण पाठक पहुंचे। यहां पर उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से ब्लड प्रेशर चेक कराया तो मशीन खराब मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्नातक विधायक अरुण पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी लेकर विकसित भारत संकल्प यात्रा जनता के बीच में है। उनका सपना विकसित, आत्मनिर्भर और विश्व का नेतृत्व करने वाला भारत हो। कहा कि सरकार की ओर से लोगों को आयुष्मान कार्ड, सम्मान निधि, उज्जवला गैस योजना, फ्री बिजली कनेक्शन, आवास योजना एवं शौचालय जैसी अनेक योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इन्हीं योजनाओं को धरातल पर लागू करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी योजना है।
विज्ञापन

कहा कि भारत को दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने एवं विकसित भारत का संकल्प पूरा करने के लिए मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। जिसके लिए प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतनी होंगी। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया। हालांकि कर्मचारियों के न आने से आयुष्मान कार्ड का वितरण नहीं हो सका। मौके पर विधायक अरुण पाठक ब्लड प्रेशर चेक कराने लगे तो मशीन काम नहीं कर रही थी। इस उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए और सुधार करने को कहा। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा व सहकारी ग्राम विकास बैंक के अध्यक्ष संजीव त्रिवेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
पाटन। बीघापुर तहसील क्षेत्र के पनई खुर्द व सुल्तानपुर गांव में बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। भगवंत नगर चेयरमैन आशीष शुक्ला रिंकू, श्रीकांत तिवारी व कल्लू तिवारी आदि ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित अभ्युदय योजना की जानकारी देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में गरीबों को मिलने वाले लाभ बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed