Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Miyaganj block area will be developed with two crores

Unnao News: दो करोड़ से होगा मियागंज ब्लाक क्षेत्र का विकास

Fri, 12 May 2023 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Fri, 12 May 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Miyaganj block area will be developed with two crores
उन्नाव। इस वित्तीय वर्ष में दो करोड़ रुपये से मियागंज ब्लाक क्षेत्र का विकास कराया जाएगा। इस धनराशि से नाली, मार्ग आदि का निर्माण कराया जाएगा। क्षेत्र पंचायत की बैठक में बजट को अनुमोदित किया गया। वहीं बीडीसी ने एक साल से मानदेय न मिलने पर हंगामा भी किया। बाद में बीडीओ से समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह की उपस्थिति में ब्लाक मियागंज के क्षेत्र पंचायत की बैठक गुरुवार दोपहर बुलाई गई थी। सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बैठक का एजेंडा जारी किया गया था। जैसे ही बैठक शुरू हुई वैसे ही कुछ बीडीसी ने पिछले एक साल से मानदेय न मिलने को लेकर नाराजगी जताई। इसको लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। इसी बीच कुछ सदस्य ब्लाक गेट पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। इस पर बीडीओ अभिनव सरोज ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों से मिलकर जल्द मानदेय दिलवाने की बात कहकर सभी को शांत कराया। इसके बाद क्षेत्र में कराए जाने वाले विकास कार्यों की कार्ययोजना सदन में रखी गई। करीब दो करोड़ की कार्ययोजना को सदस्यों ने ध्वनिमत से पारित कर दिया। इसी वित्तीय वर्ष में इस धनराशि से क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed