{"_id":"632cab1f860f6b28ac7d9757","slug":"missing-pilgrim-found-in-forest-after-36-hours-unnao-news-knp719564817","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर की टक्कर से छात्रा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोडर की टक्कर से छात्रा घायल
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल छात्रा सविता। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनिक। स्कूल से साइकिल से घर जा रही छात्रा को पुरवा मोड़ के निकट तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी।
इससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
ओरहर गांव निवासी रामनरेश की बेटी सविता (17) जीजीआईसी की छात्रा है। गुरुवार दोपहर स्कूल में छुट्टी होने के बाद वह साइकिल से घर लौट रही थी।
कानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर दही थानाक्षेत्र के पुरवा मोड़ के पास लखनऊ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने साइकिल में टक्कर मार दी।
घटना में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।
पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
दही थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि लोडर खड़ा कराने के साथ चालक को हिरासत में लिया गया है।
तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।