फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   meeting

विद्यालय के पास से हटवाई जाएं शराब की दुकानें

Wed, 04 Mar 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 04 Mar 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। केंद्रीय विद्यालय में मैनेजमेंट कमेटी की बैठक नामित अध्यक्ष सिटी मजिस्ट्रेट हीरालाल यादव की अध्यक्षता में हुई। यहां विद्यालय समिति ने सिटी मजिस्ट्रेट से विद्यालय से दस कदम की दूरी पर संचालित शराब की दुकानों को वहां से हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट कराने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन


वरिष्ठ प्रवक्ता एपीएस चौहान ने कहा कि इन दुकानों के संचालन से विद्यालय के आसपास का माहौल बिगड़ रहा है। इसलिए इनका यहां से हटना अति आवश्यक है।

नवागत प्रधानाचार्या व समिति की सचिव इंदूपुरी ने पूर्व बैठक की आख्या देकर वर्ष 2015-16 के प्रवेश, वार्षिक अनुबंध पर टीचरों व अनुदेशकों की नियुक्ति, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, बाउंड्रीवाल, आंतरिक पेंटिंग, व एजुकेशनल टूर आदि की आवश्यकता पर चर्चा कर अध्यक्ष के अनुमोदन के लिए प्रस्ताव दिया। उप प्रधानाचार्य वाईएनराम ने सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देने के लिए कहा।
विज्ञापन


मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों में अवधेश सिंह व मनीष सिंह सेंगर ने विद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षिक स्तर और अन्य गतिविधियों को सकारात्मक ढंग से प्रस्तुत कर प्रशासन द्वारा विद्यालय के छात्रहित के कार्यों में सहयोग की अपील की। एसीएमओ एके रावत ने समय-समय पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण के बारे में बताने के साथ चिकित्सक और नर्स के नियुक्ति की पैरवी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed