{"_id":"681ba94839c45952690bf524","slug":"medhavi-won-two-and-hridayansh-won-one-gold-medal-unnao-news-c-221-1-uno1004-130689-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मेधावी ने दो व हृदयांश ने जीता एक स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मेधावी ने दो व हृदयांश ने जीता एक स्वर्ण पदक
Thu, 08 May 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Thu, 08 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। केंद्रीय विद्यालय की ओर से आयोजित तैराकी प्रतियोगिता में मेधावी द्विवेदी ने दो और हृदयांश ने एक स्वर्ण पदक हासिल किया।
कानपुर स्थित आईआईटी में 54वीं केंद्रीय विद्यालय क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय विद्यालय दही चौकी के कक्षा-10 के छात्र मेधावी द्विवेदी ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 50 मीटर बैक स्ट्रोक और 100 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, कक्षा सात के छात्र हृदयांश द्विवेदी ने 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में स्वर्ण पदक जीता। दोनों खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। विद्यालय के प्राचार्य केपी यादव, खेल शिक्षक कमल किशोर, जीवन रक्षक विकास अवस्थी आदि ने बधाई दी।