फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   MBA, BBA, graduates, post graduates are giving exams to become Home Guards.

Unnao News: एमबीए, बीबीए, स्नातक, परास्नातक होमगार्ड बनने को दे रहे परीक्षा

Sat, 25 Apr 2026 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
MBA, BBA, graduates, post graduates are giving exams to become Home Guards.
फोटो-10- जीजीआईसी में परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यार्थी। संवाद
हरदोई। होमगार्ड्स के पदों के लिए शनिवार को दस केंद्रों पर परीक्षा शुरू हुईं, परीक्षा में एमबीए, बीबीए, स्नातक,परास्नातक डिग्री धारक भी शामिल हुए, जबकि होमगार्ड के लिए हाईस्कूल की योग्यता रखी गई है। परीक्षा के दौरान आवेदकों को भीड़ के कारण परेशान होना पड़ा। परीक्षा के कारण पूरे दिन परीक्षा केंद्रों के आस-पास आवेदक और उनके सहयोगियों की भीड़ रही। पहले दिन परीक्षा के लिए आवंटित 8,345 अभ्यर्थियों में से 2,007 परीक्षा से गैरहाजिर रहे। वहीं 6,345 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

होमगार्ड्स के पदों के लिए होने वाली लिखित परीक्षा के लिए जिले में दस केंंद्र बनाए गए हैं, जहां पर 25,056 आवेदकों को परीक्षा में शामिल होना है। तीन दिन तक चलने वाली परीक्षा के प्रथम दिन प्रथम पाली के लिए केंद्रों पर सुबह नौ बजे से ही लाइन लग गई थी। जांच के उपरांत आवेदकों को केंद्र पर प्रवेश दिया गया। परीक्षा शांति पूर्वक हुई, परीक्षा के उपरांत दोपहर दो बजे से दूसरी पाली की परीक्षा शुरू हुई, जो पांच बजे समाप्त हुई। परीक्षा के दौरान केंद्र के आस-पास की दुकानों को बंद करा दिया गया। केंद्र पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात रहे।
विज्ञापन


इन केंद्रों पर हुई परीक्षा : राजकीय पॉलीटेक्निक, सीएसएन पीजी कॉलेज, आर्यकन्या डिग्री कॉलेज, महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर डिग्री कॉलेज, आर्य कन्या इंटर काॅलेज, गंगा देवी इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, आरआर इंटर कॉलेज, श्री वेणी माधव विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिग्री धारक भी परीक्षा में हुए शामिल : परीक्षा केंद्रों पर प्रथम दिन परीक्षा में शामिल होने वाले आवेदकों ने बातचीत के दौरान बताया कि अधिकांश आवेदक स्नातक, परास्नातक है। जीआईसी परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने आए विशाल प्रजापति ने बताया कि उनका एमबीए हो चुका है,वह बेहतर जाॅब की तलाश कर रहे हैं। उनका परीक्षा में शामिल होना का मकसद अनुभव हासिल करना है। खसौरा के परमेश्वर दीन बताया कि वह परास्नातक है और पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। वहीं रजनी बताया कि वह स्नातक है,कविता ने बताया कि वह णित विषय से एमएससी की है। परीक्षा में शामिल होने के जवाब से बचती रही।

धूप में परेशान हुए आवेदक:
प्रथम पाली में प्रवेश के दौरान तो धूप कम थी, इसलिए आवेदक लाइन में लगे रहे। मगर द्वितीय पाली के लिए दोपहर एक बजे से केंद्र के बाहर लाइन लगने से आवेदक परेशान हुए। तेज धूप के कारण वह अपने का बचने के बैग आदि का प्रयोग करते नजर आए। अधिकांश केंद्रों पर छाया की व्यवस्था न होने से आवेदक परेशान रहे।


हिंदी विषय के आसान थे सवाल-
आरआर इंटर कालेज परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर निकले उत्कर्ष ने बताया कि हिंदी भाषा की समझ परखने वालों के लिए प्रश्नपत्र आसान था। मुहावरे और लोकोक्तियाँ, विलोम शब्द, पर्यायवाची शब्द, संधि विच्छेद और समास आदि का आसानी से हल कर दिया।



सामान्य ज्ञान के प्रश्नों ठीक थे, गणित में उलझ गया-
आरआर इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने वाले हर्षित ने बताया कि कोई कठिन प्रश्न पत्र नहीं था। सामान्य ज्ञान के प्रश्न वर्तमान समय चक्र से जुड़े थे। गणित के कुछ सवालों में परेशानी हुई, मगर फिर भी पेपर अच्छा हुआ।

फोटो-10- जीजीआईसी में परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यार्थी। संवाद

फोटो-10- जीजीआईसी में परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यार्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed