{"_id":"616c7205fe059e184d708f6b","slug":"maut-unnao-news-knp658778494","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंटर गिरा, दबकर किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंटर गिरा, दबकर किशोर की मौत
विज्ञापन
कृष्णा का फाइल फोटो । संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनगंज। पड़ोसी के घर के बाहर खेल रहे किशोर पर अचानक लिंटर टूटकर गिर गया। मलबे में दबकर किशोर की मौके पर मौत हो गई। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के दयालपुर के मजरा मौलवीखेड़ा निवासी सजीवन रावत का 16 वर्षीय बेटा कृष्णा पड़ोसी रामखेलावन के घर के बाहर खेल रहा था। अचानक मेन गेट का लिंटर टूटकर किशोर पर गिर गया। कृष्णा को मलबे में दबा देख अफरातफरी मच गई। चीख पुकार के बीच मलबे को हटाकर जब तक किशोर को बाहर निकाला जाता, उसकी मौत हो गई।
किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी मौत से बड़े भाई हिमांशु, अजय, प्रिंस, मां कलावती बेहाल हैं। घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल महेश चंद्र ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।