फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Mass wedding ceremony

एक पांडाल के नीचे 23 जोड़ों ने लिए फेरे

Fri, 30 Jan 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 30 Jan 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Mass wedding ceremony
उन्नाव। अखिल भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह संस्कार में कुल 23 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। यज्ञोपवीत संस्कार में 80 बटुकों का यज्ञोपवीत हुआ।
विज्ञापन


इसमें आए आचार्यों ने एक ओर जहां सभी बटुकों का यज्ञोपवीत कराकर ब्रह्मचर्य का पालन करने की सीख दी, वहीं नव दंपतियों को सुखी जीवन जीने का आशीर्वाद दिया । इसके बाद में बेटियाें को माता-पिता और परिजनों के साथ विदा किया गया।
विज्ञापन


शहर के कलक्टरगंज फाटक स्थित शिव मंदिर के पास अखिल भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह व यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम में कुल 24 जोड़ों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन एक जोड़ा किसी कारणवश नहीं पहुंच सका। इससे 23 जोड़ों का विवाह संस्कार संपन्न कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाह बंधन में बंधने वालों में आशीष कुमार-कोमल देवी, सुनील कुमार तिवारी-महिमा देवी, वीरेंद्र कुमार पांडेय-मोहिनी, उमेश तिवारी-तन्नू, दीपू मिश्र-रिचा, शैलेंद्र कुमार-प्रीति, सुशील-सावित्री, दीपक-पूजा, अमित-अंजली, अजय-अन्नू, सतीश-स्वाती आदि 23 जोड़ों ने एक-दूसरे के साथ मिलकर जीवन जीने की सौगंध ली। इसी अवसर पर आचार्यों ने 80 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार भी कराया। विवाह समारोह में नव विवाहित जोड़ों को सोने चांदी के आभूषणों के अलावा जीवनोपयोगी सामग्री भी महासभा की ओर से उपलब्ध कराई गई।


वर-वधुओं व बटुकों को पूर्व सांसद अन्नू टंडन, सदर विधायक पंकज गुप्ता, नगर पालिकाध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता व सभासद अनुराग अवस्थी ने आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम आयोजन मेें पं. अशोक बाजपेई ‘वेदांती’, कमलाकांत द्विवेदी, पं. विश्वेवर मिश्र, गार्गी शंकर मिश्रा, आशुतोष तिवारी, मनोज त्रिवेदी, आनंद मोहन द्विवेदी, अंबेश्वर मिश्र, श्याम बिहारी तिवारी, लक्ष्मी शंकर त्रिवेदी, अतुल शुक्ल, अनिल कुमार शुक्ला, नीरा मिश्र, अमरनाथ गौड़, केके त्रिपाठी आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed