{"_id":"673e2a17414ada219c0298d4","slug":"mason-dies-two-friends-injured-in-road-accidents-unnao-news-c-221-1-uno1001-122955-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सड़क हादसों में राजमिस्त्री की मौत, दो दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सड़क हादसों में राजमिस्त्री की मौत, दो दोस्त घायल
विज्ञापन
अचलगंज। अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में राजमिस्त्री की मौत हो गई। राजमिस्त्री अचलगंज जाने के लिए अवैध कट से निकल रहा था, तभी वाहन ने टक्कर मार दी। वहीं एक अन्य हादसे में बाइक सवार दो दोस्त घायल हो गए। घायलों को कानपुर हैलट रेफर किया गया।
कानपुर जिले के थाना नवाबगंज के उजारिन का पुरवा आजाद नगर निवासी जगदीश कुमार (55) राजमिस्त्री था। बुधवार को बाइक से अचलगंज जा रहे थे। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर आजाद मार्ग चौराहे पर बैरिकेडिंग लगी होने से वह कुछ दूर पर बनाए गए यू-टर्न के बजाय डिवाइडर के अवैध कट से निकल रहा था, इसी दौरान वाहन बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया।
पुलिस ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा जहां, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बदरका चौकी प्रभारी लक्ष्मीनारायण द्विवेदी ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
दूसरी घटना में थाना क्षेत्र के जमुका गांव निवासी अनुज कुमार (32) बुधवार दोपहर बाइक से उन्नाव से गांव जा रहे थे। उन्नाव-पड़री मार्ग पर बक्खाखेड़ा स्थित एक इंटर कॉलेज के पास मक्का लादकर जा रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। घायल अनुज ने गांव के ही आनंद को बताया तो उसने ट्रक का पीछा किया इसी दौरान ट्रक चालक ने उसे भी टक्कर मारते हुए भाग गया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर किया है।