फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   married women deadbody found hanged

महिला का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

Thu, 01 Sep 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
married women deadbody found hanged
उन्नाव। शहर के मोहल्ला आदर्श नगर में विवाहित का शव घर में फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। जांच में पुलिस को शव के पास सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें मृतका ने ससुराल वालों को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पिता ने पति सहित पांच लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। पुलिस सुसाइड नोट की लिखावट की भी जांच कराएगी।
विज्ञापन

आदर्श नगर मोहल्ला निवासी मोहन मिश्र की पत्नी आक्षांसी उर्फ शांभवी (25) का बुधवार को फंदे पर शव लटका मिला। बहन की मौत की सूचना पर लोकनगर निवासी उज्ज्वल परिजनों के साथ घर पहुंचा। आरोप लगाया कि बहन को ससुराल वालों ने अस्पताल नहीं पहुंचाया। पड़ोस के संजू यादव ने जिला अस्पताल पहुंचाया। भाई ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

भाई के मुताबिक बहन की शादी मोहन मिश्र से 30 जनवरी को की थी। शादी की जैसे-जैसे तिथि नजदीक आती गई, ससुराल वालों की मांगें बढ़ती गईं। स्थिति यह हो गई थी कि शादी के लिए खेत तक बेचना पड़ा था। परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए पैनल की मांग की। डीएम अपूर्वा दुबे के निर्देश पर हसनगंज स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. विनोद कुमार व बीघापुर के डॉ. पंकज वर्मा ने वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम किया। इसमें हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजेश पाठक ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति मोहन, ससुर शिवकांत मिश्र, सास, ननद व नंदोई के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

पापा आपको मेरी कसम, आप खुश रहेंगे
पुलिस को मिले सुसाइड नोट में लिखा है मुझे माफ कर दीजिए, जो मैं कर रही हूं, वह मेरा खुद का फैसला है। ससुराल वाले जिम्मेदार नहीं हैं। पापा आपको मेरी कसम है, आप खुश रहेंगे। यहां वालों को कुछ नहीं बोलेेंगे। मम्मी, पापा और उज्ज्वल खुश रहो। रोज-रोज रोने से अच्छा है एक बार रो लो बस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed