फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Married woman's ex-lover beaten with slippers in tehsil

Unnao News: विवाहिता के पूर्व प्रेमी की तहसील में चप्पलों से पिटाई

Thu, 17 Jul 2025 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Thu, 17 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Married woman's ex-lover beaten with slippers in tehsil
पाटन (उन्नाव)। तहसील बीघापुर क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने अपने पूर्व प्रेमी के बहकावे में आकर कीमती जमीन का बैनामा कर दिया। हंगामा तब हो गया जब विवाहिता की बहन ने तहसील परिसर में ही बहन के प्रेमी की चप्पलों से पिटाई कर दी। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान तहसील में मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे।
विज्ञापन

बताया जाता है कि क्षेत्र के एक युवक ने शादी का झांसा देकर विवाहिता के नाम दर्ज दो बिसवा जमीन की 25 मई 2025 को अपने नाम रजिस्ट्री करा ली थी। इसकी की जानकारी विवाहिता के पति व परिवार के लोगों को हुई तो वह तहसील पहुंचे और जमीन के अभिलेखों की जांच कर बैनामे की पुष्टि की। युवक को इसका पता चला तो वह भी अपनी पत्नी को साथ लेकर तहसील पहुंच गया, और कथित प्रेमिका को साथ चलने के लिए दबाव बनाने लगा। यह देख विवाहिता की बहन आपा खो बैठी और युवक की सरेआम चप्पलों से पिटाई कर दी। इसी दौरान आरोपी युवक अपनी पत्नी को लेकर वहां से भाग गया। हालांकि किसी भी पक्ष ने कहीं कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed