फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Married woman dies, commotion erupts, dowry death report filed

Unnao News: विवाहिता की माैत, हंगामा, दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 28 Sep 2025 06:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 06:45 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies, commotion erupts, dowry death report filed
कानपुर। लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में धनकुट्टी निवासी माधुरी की शुक्रवार को इलाज के दाैरान माैत हो गई। मायके वालों ने पिटाई का आरोप लगाया है। शनिवार की सुबह परिजनों ने शव रखकर हंगामा किया। उन्हाेंने ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति, सास, ससुर समेत नौ ससुरालियों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट की दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



उन्नाव के माखी सराय निवासी रमेश ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि छोटी बेटी माधुरी का विवाह 14 मई 2021 को धनकुट्टी निवासी कुलदीप राठौर के साथ किया था। आरोप है कि दहेज के लिए पति के साथ ही ससुर गोपी राठौर, सास आशा देवी, देवर राजा व विनीत, देवरानी अंजलि व सुहानी, ननद शैला व काजल प्रताड़ित कर रहे थे। माधुरी के साथ आए दिन मारपीट होती थी। 21 सितंबर को आरोपियों ने बेटी की पिटाई की।
विज्ञापन


22 सितंबर को कुलदीप ने बेटी के मालरोड अस्पताल में भर्ती होने की सूचना दी। डॉक्टरों ने बेटी की हालत गंभीर बताई जिस पर उसे 24 सितंबर को लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल ले जाया गया। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शनिवार को कलक्टरगंज क्षेत्र में शव रखकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलक्टरगंज थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि हंगामा नहीं हुआ था। लड़की पक्ष के लोग शव उठने में पति को हाथ लगाने के लिए कह रहे थे लेकिन वह घर के अंदर घुस गया था। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed